• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अमेरिका में टेस्ट हो रही है महिन्द्रा की नई एमपीवी

    इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने के लिए महिन्द्रा भी एक नई एमपीवी पर काम कर रही है। कुछ महीनों पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। एक बार फिर इस एमपीवी की झलक कैमरे में कैद हुई है।

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 29, 2016 17:44 ist
    info icon
    published onAug 29, 2016 17:44 IST
    last updated onAug 29, 2016 17:44 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने के लिए महिन्द्रा भी एक नई एमपीवी पर काम कर रही है। कुछ महीनों पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। एक बार फिर इस एमपीवी की झलक कैमरे में कैद हुई है। इसे अमेरिका के मिशिगन स्थित महिन्द्रा के ट्रॉय टेक्निकल सेंटर में तैयार किया जा रहा है। भारत में इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसके फ्रंट में स्वेप्ट-बैक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं, जो महिन्द्रा की सिग्नेचर ग्रिल से जुड़े हुए हैं। हालांकि इस बार कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में ग्रिल को कवर किया हुआ है, जबकि पिछली बार इसकी ग्रिल साफ दिखाई दे रही थी। ग्रिल नई स्कॉर्पियो की ग्रिल जैसी ही है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां मारूति सुज़ुकी अर्टिगा से मिलते-जुलते टेललैंप्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में नजर डालें तो यहां पारंपरिक एमपीवी जैसी बड़ी विंडो और दरवाजे दिए गए हैं। इसका साइज इनोवा क्रिस्टा जितना ही है। इसकी पिछली विंडस्क्रीन सेगमेंट की बाकी कारों से ज्यादा बड़ी है।

    भारत में वैसे तो एमपीवी सेगमेंट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है लेकिन टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया बाकी कंपनियों के लिए उम्मीद जगाती है। यही वजह है कि टाटा भी हैक्सा को लाने वाली है। इनोवा क्रिस्टा और हैक्सा की तरह महिन्द्रा की यह नई एमपीवी भी लैडर फ्रेम प्लेटफार्म पर बनी होगी। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें महिन्द्रा का नया पेट्रोल इंजन भी मिलेगा।

    सोर्स: टीमबीएचपी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है