• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द महिंद्रा एक्सयूवी700 के एंट्री लेवल पेट्रोल वेरिएंट के साथ मिल सकता है ऑटोमेटिक का ऑप्शन

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 के बेस वेरिएंट एमएक्स में पेट्रोल ऑटोमेटिक का ऑप्शन जल्द शामिल किया जा सकता है। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के एनसीटी परिवहन विभाग के सामने आए नए डॉक्युमेंट से पता चली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 13, 2024 17:27 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2024 17:27 IST
    last updated onFeb 13, 2024 17:27 IST
    396 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 To Get A Base-spec MX Petrol Automatic Variant

    • महिंद्रा एक्सयूवी 700 पांच वेरिएंट: एमएक्स, एएक्स3, एएक्स5, एएक्स7 और एएक्स7एल में उपलब्ध है।

    • बेस पेट्रोल एमएक्स वेरिएंट में टॉप मॉडल वाला 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    • इसके नए ऑटोमेटिक वेरिएंट में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।

    • मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत 1.6 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है।

    • महिंद्रा एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट एमएक्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोर-स्पीकर साउंड सिस्टम और ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 के बेस वेरिएंट एमएक्स में पेट्रोल ऑटोमेटिक का ऑप्शन जल्द शामिल किया जा सकता है। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के एनसीटी परिवहन विभाग के सामने आए नए डॉक्युमेंट से पता चली है।

    पावरट्रेन डिटेल्स

    Mahindra XUV700 Engine

    एक्सयूवी700 में ऑटोमेटिक का ऑप्शन फिलहाल बेस से ऊपर वाले एएक्स3 वेरिएंट से मिलता है। ऐसे में यदि इसके बेस वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन जुड़ता है तो इसका 2-पैडल सेटअप ज्यादा अफोर्डेबल बन जाएगा। इस एसयूवी कार के बेस वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (संभावित 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर) का ऑप्शन 2.2-लीटर डीजल इंजन की बजाए 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (200 पीएस/380 एनएम) के साथ दिया जाएगा।

    बेस वेरिएंट फीचर

    Mahindra XUV700 Rear Type-C Charging Port

    महिंद्रा एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट एमएक्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर सीटों के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और चार-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 5-डोर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर: पीछे वाले हिस्से की दिखी झलक, साल के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    संभावित कीमत

    Mahindra XUV700

    महिंद्रा एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल एमएक्स की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 1.6 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई अल्कज़ार, एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी से है। इसके अलावा इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर के 5-सीटर वेरिएंट से भी है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है