• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी महिन्द्रा एक्सयूवी300

    एक्सयूवी300 की कीमत 8 लाख रूपए से 12 लाख रूपए के बीच हो सकती है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 13, 2019 13:00 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2019 13:00 IST
    last updated onFeb 13, 2019 13:00 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300

    महिन्द्रा की सब 4-मीटर एसयूवी एक्सयूवी300 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे गुरूवार यानी 14 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। यह चार वेरिएंट डब्ल्यू4, डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8(ओ) में आएगी। इसकी कीमत 8 लाख रूपए से 12 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा।

    कद-काठी

     

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    लंबाई

    3995एमएम

    3995एमएम

    3994एमएम

    3998एमएम

    3999एमएम

    चौड़ाई

    1821एमएम

    1790एमएम

    1811एमएम

    1765एमएम

    1734एमएम

    ऊंचाई

    1627एमएम

    1640एमएम

    1607एमएम

    1647एमएम

    1505एमएम

    व्हीलबेस

    2600एमएम

    2500एमएम

    2498एमएम

    2519एमएम

    2555एमएम

    बूट स्पेस

    260 लीटर

    328 लीटर

    350 लीटर

    352 लीटर

    363 लीटर

    महिन्द्रा एक्सूयवी300 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 115 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। लॉन्चिंग के वक्त इस में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आएगा।

    Mahindra XUV300

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी आएंगे। इस लिस्ट में 7 एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, टायर डायरेक्शन मॉनिटर और ड्यूल जोन एसी जैसे फीचर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    Mahindra XUV300

    इस में ईएसपी, एचएलए, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स (एलईडी डीआरएलएस के साथ), इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर पार्किंग कैमरा (सेंसर के साथ) और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे काम के फीचर भी मिलेंगे। एक्सयूवी300 में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

    यह भी पढें : महिंद्रा एक्सयूवी300 में क्या है अच्छा और कहां रह गई कमी, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है