• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्टः फरवरी 2024 में टाटा नेक्सन और किया सोनेट को पीछे छोड़ मारुति ब्रेजा फिर बनी नंबर 1 कार

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सात कारें मौजूद हैं जिनमें टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है। पिछले कुछ महीनों में नेक्सन का सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में दबदबा है, लेकिन फरवरी 2024 के सेल्स चार्ट में मारुति ब्रेजा ने इसे पीछे छोड़कर फिर से नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। पिछले महीने सेगमेंट में 55,000 से ज्यादा कार बिकी, लेकिन जनवरी 2024 की तुलना में सब-4 मीटर एसयूवी कारों की सेल्स 12.5 प्रतिशत से ज्यादा कम रही। यहां देखिए फरवरी 2024 में सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 11, 2024 16:51 ist
    info icon
    published onMar 11, 2024 16:51 IST
    last updated onMar 11, 2024 16:51 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    Sub-4m SUVs February 2024 sales

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सात कारें मौजूद हैं जिनमें टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है। पिछले कुछ महीनों में नेक्सन का सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में दबदबा है, लेकिन फरवरी 2024 के सेल्स चार्ट में मारुति ब्रेजा ने इसे पीछे छोड़कर फिर से नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। पिछले महीने सेगमेंट में 55,000 से ज्यादा कार बिकी, लेकिन जनवरी 2024 की तुलना में सब-4 मीटर एसयूवी कारों की सेल्स 12.5 प्रतिशत से ज्यादा कम रही। यहां देखिए फरवरी 2024 में सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

     

    फरवरी 2024

    जनवरी 2024

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    मारुति ब्रेजा 

    15765

    15303

    3.01

    28.04

    27.53

    0.51

    14527

    टाटा नेक्सन 

    14395

    17182

    -16.22

    25.6

    24.27

    1.33

    14607

    किया सोनेट 

    9102

    11530

    -21.05

    16.19

    17.15

    -0.96

    5595

    हुंडई वेन्यू 

    8933

    11831

    -24.49

    15.89

    17.43

    -1.54

    11355

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4218

    4817

    -12.43

    7.5

    6.64

    0.86

    4643

    निसान मैग्नाइट 

    2755

    2863

    -3.77

    4.9

    3.8

    1.1

    2504

    रेनो काइगर 

    1047

    750

    39.6

    1.86

    3.14

    -1.28

    828

    कुल 

    56215

    64276

    -12.54

           

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ फरवरी 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार रही। इसका मार्केट शेयर 28 प्रतिशत से ज्यादा है।

    • टाटा नेक्सन फरवरी के सेल्स चार्ट में 14,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसकी मासिक सेल्स में 16 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नेक्सन की कुल सेल्स में नेक्सन ईवी की बिक्री भी शामिल है।

    Kia Sonet

    • किया सोनेट अपनी छह महीने की औसत सेल्स के आंकड़ों को पार करने में कामयाब रही। हालांकि, इस एसयूवी कार की मासिक सेल्स में 21 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसका सालाना मार्केट शेयर करीब 1 प्रतिशत कम रहा।

    • हुंडई वेन्यू की फरवरी 2024 में करीब 9000 यूनिट्स बिकी। इस गाड़ी का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत के करीब रहा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वेन्यू के सेल्स आंकड़ों में हुंडई वेन्यू एन लाइन के आंकड़े भी शामिल हैं।

    Mahindra XUV300

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 पिछले महीने 4,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार करने में सक्षम रही। फरवरी 2024 में यह गाड़ी अपनी 6 महीने की औसत सेल्स को भी छूने में कामयाब नहीं हो सकी। इसका मार्केट शेयर 7.5 प्रतिशत रहा।

    • निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर एसयूवी की पिछले महीने 4,000 यूनिट्स (संयुक्त सेल्स) भी नहीं बिक सकीं। काइगर ब्रेजा के बाद दूसरी एसयूवी कार है जिसकी मासिक सेल्स में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है