• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए इंटीरियर के साथ आ सकती है महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट

    एक्सयूवी300, सैंग्यॉन्ग कंपनी की 'टिवोली' पर बनाई गई कार है। हाल ही में सैंग्यॉन्ग ने  टिवोली के फेसलिफ्ट वर्ज़न की टीज़र इमेज जारी की है 

    भानु
    भानु
    modified on मई 27, 2019 11:35 ist
    info icon
    published onMay 27, 2019 10:25 IST
    last updated onMay 27, 2019 11:35 IST
    182 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने इसी साल भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 को लॉन्च किया था। एक्सयूवी300 सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बनाई गई है। यह कार कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जानकारी मिली है कि कंपनी कोरिया में टिवोली का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव करते हुए इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया है। उम्मीद है कि यही इंटीरियर महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में भी दे सकती है।

    एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट अवतार को कंपनी टिवोली का फेसलिफ्ट अवतार आने के बाद उतार सकती है। मगर, इससे पहले महिंद्रा 2020 तक एक्सयूवी300 का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में उतारेगी। ऐसे में फेसलिफ्ट अवतार से पहले इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में टिवोली वाले ये नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं। 

    Mahindra XUV300 Facelift Might Get This Interior Design

    टिवोली के मौजूदा मॉडल और एक्सयूवी300 में काफी अंतर है। यह फर्क दोनों कारों के पिछले हिस्से में साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों कारों के डैशबोर्ड का डिजाइन एक जैसा ही है। महिंद्रा एक्सयूवी300 एक फीचर लोडेड कार है। कंपनी ने इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए हैं। हालांकि सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में एक्सयूवी300 का केबिन उतना प्रीमियम नजर नहीं आता है। हाल ही में सैंग्यॉन्ग ने टिवोली फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों के अनुसार कार में नए डैशबोर्ड के साथ 10.25-इंच का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच का नया सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में एसी वेंट की पोजिशनिंग भी बदली हुई नजर आई हैं, जिन्हें अब इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ऊपर पोज़िशन किया गया है। इसके अलावा, कार में मिलने वाले ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल के कंसोल की डिजाइन को भी बदला गया है।

    भारत में महिंद्रा ने 2019 की शुरूआत में ही एक्सयूवी300 को लॉन्च किया था। ऐसे में फ़िलहाल भारतीय बाजार में इसके फेसलिफ्ट मॉडल के आने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को 2020 तक भारत में पेश किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन से पहले इलेक्ट्रिक वर्जन में नई इंटीरियर थीम देखने को मिल सकती है। 

    महिंद्रा एक्सयूी300 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। वर्तमान में इन दोनों इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। महिंद्रा एक्सयूवी300 की प्राइस 7.9 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि 11.99 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू से है।

    यह भी पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है