• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 महिंद्रा बोलेरो, नए सेफ्टी फीचर से हुई लैस

    बोलेरो को क्रैश सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार भी अपडेट किया जाएगा। साथ ही इसमें अप्रैल 2020 से पहले बीएस-6 इंजन भी शामिल किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    modified on मई 27, 2019 11:46 ist
    info icon
    published onMay 27, 2019 09:39 IST
    last updated onMay 27, 2019 11:46 IST
    188 Views
    • Write a कमेंट

    देश में एक जुलाई 2019 से नए सेफ्टी नॉर्म्स लागू होने हैं। ऐसे में महिंद्रा अपनी बोलेरो एसयूवी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने में जुटी है। हाल ही में, फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर से लैस अपडेटेड बोलेरो को तमिलनाडू में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस नई बोलेरो को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

    2019 Mahindra Bolero Spied With Airbag, Rear Sensors

    टेस्टिंग के दौरान देखी गई बोलेरो में टीयूवी300 वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस स्टीयरिंग व्हील पर 'एसआरएस एयरबैग' की बैजिंग देखी गई है। इसका मतलब है कि कार में ड्राइवर एयरबैग दिया गया है। कंपनी ने बोलेरो केडैशबोर्ड डिज़ाइन और ऑडियो सिस्टन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह मौजूदा वर्जन की तरह 2-डिन ऑडियो सिस्टम के साथ ही आएगी। इसके अलावा, कार के पिछले हिस्से पर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। अपडेट बोलेरो को पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उस दौरान कार में स्टीकर भी नजर आए थे, जो इस बार दिखाई नहीं दिए हैं।

    एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर से लैस हुई अपडेट बोलेरो अपकमिंग सेफ्टी नॉर्म्स पर तो खरा उतर जाएगी, लेकिन अपनी पुरानी डिजाइन के चलते यह कार 1 अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले क्रैश सेफ्टी मानदंड को पार करने में समर्थ नहीं होगी। हालांकि महिंद्रा पुष्टि कर चुकी है कि बोलेरो को क्रैश सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार भी अपडेट किया जाएगा। साथ ही इसमें अप्रैल 2020 से पहले बीएस-6 इंजन भी पेश किया जाएगा।

    2019 Mahindra Bolero Spied With Airbag, Rear Sensors

    नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आने वाली अपडेट बोलेरो मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा बोलेरो की कीमत 7.74 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 9.42 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसका ज्यादा पावरफुल वर्जन (पावर प्लस)7.19 लाख से लेकर 8.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान नजर आई बीएस-6 इंजन से लैस महिंद्रा एक्सयूवी300

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो 2011-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है