महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए इस सब-4 मीटर एसयूवी लाइनअप का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है
- Write a कमेंट

हाल ही में महिंद्रा ने नए रेवएक्स वेरिएंट लाइनअप के तहत एक्सयूवी 3एक्सओ के कुछ नए मिड-वेरिएंट लॉन्च किए हैं। पुराने मौजूद वेरिएंट के मुकाबले इसमें नई ग्रिल, अलॉय व्हील्स, इंटीरियर थीम और सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। यदि आप इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के फुल लोडेड रेवएक्स ए ट्रिम को खरीदने के उत्सुक हैं तो तस्वीरों के जरिए इस पर एक नजर डाल सकते हैं :-
आगे की डिजाइन

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए की डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसी है, हालांकि इसमें कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं। इसमें बॉडी कलर्ड ग्रिल दी गई है और रेगुलर मॉडल के जैसे इसमें क्रोम स्लेट्स दिए गए हैं।
इसमें रेगुलर मॉडल की तरह प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट दी गई हैं जिसके पास में स्कॉर्पियन की स्टिंग जैसी शेप की डीआरएल्स पोजिशन की गई हैं। इसमें बंपर के निचले हिस्से को ब्लैक कलर में दिया गया है और इसमें कुछ कर्वी डिजाइन एलिमेंट भी दिए गए हैं।
यह गाड़ी पांच कलर ऑप्शन में आती है जो इस प्रकार हैं :-
-
एवरेस्ट व्हाइट
-
गैलेक्सी ग्रे
-
नेबुला ब्लू
-
स्टेल्थ ब्लैक
-
टैंगो रेड
स्टेल्थ ब्लैक कलर में ग्रे ग्रिल दी गई है, जबकि बाकी कलर ऑप्शन के साथ ग्रिल पर बॉडी कलर्ड फिनिश दी गई है।

साइड
राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो कि इस नए वेरिएंट को रेगुलर वेरिएंट से ज्यादा स्पोर्टी दिखाते हैं। रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए महिंद्रा ने इसमें सी-पिलर पर रेवएक्स बैजिंग भी दी है।

इसमें व्हील आर्क और डोर पर ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसमें रूफ, रूफ रेल्स, ए, बी और सी-पिलर पर ब्लैक फिनिश दी गई है जो इसकी कलर थीम के साथ काफी जच रही है।
पीछे की डिजाइन

पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, रिफ्लेक्टर के साथ ब्लैक बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
फर्क केवल इतना है कि इस नए वेरिएंट में टेलगेट के दाएं तरफ रेवएक्स बैजिंग दी गई है।
इंटीरियर
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एसयूवी के स्टैंडर्ड और रेवएक्स वेरिएंट में ब्लैक और व्हाइट कलर का डैशबोर्ड दिया गया है। रेगुलर वेरिएंट में मिलने वाली व्हाइट लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री को रेवएक्स वेरिएंट में ब्लैक कलर से बदल दिया गया है।

इसके अलावा इसकी डैशबोर्ड डिजाइन, डुअल 10.25-इंच स्क्रीन और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मौजूदा वेरिएंट जैसा है।
फीचर्स और सेफ्टी
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए वेरिएंट को एएक्स5 के ऊपर पोजिशन किया गया है और इसमें रेगुलर वेरिएंट के मुकाबले कई सारे फीचर दिए गए हैं। इसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और दूसरा ड्राइवर डिस्प्ले के लिए) दी गई है। यह इस सब-4 मीटर एसयूवी लाइनअप का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, रियर वाइपर और वॉशर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर दिए गए हैं।

इंजन ऑप्शन
रेवएक्स ए वेरिएंट सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल |
| पावर |
130 पीएस |
| टॉर्क |
230 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी* |
*एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
दूसरे रेवएक्स वेरिएंट (एम और एम (ओ)) में लोअर 112 पीएस टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रेवएक्स रेंज में डीजल इंजन ऑप्शन नहीं दिया गया है।

कीमत और मुकाबला

महिंद्रा रेवएक्स ए की कीमत 11.79 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। रेवएक्स लाइनअप की प्राइस 8.94 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा से है।














