• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स vs मारुति जिम्नी vs फोर्स गुरखा 5-डोर: 4x4 वेरिएंट्स प्राइस कंपेरिजन

    अब भारत में ऑफ रोडिंग करने में सक्षम काफी सारी 4 व्हील ड्राइव एसयूवी उपलब्ध है और इस लिस्ट में महिंद्रा थार रॉक्स हाल ही में शामिल हुई है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2024 11:58 ist
    info icon
    published onOct 11, 2024 11:58 IST
    last updated onOct 11, 2024 11:58 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx vs Maruti Jimny vs Force Gurkha 5-door: 4X4 Price Comparison

    एडवेंचर का शौक रखने वालों के लिए ऑफ रोडिंग कारें टॉप की चॉइस होती है। अब भारत में ऑफ रोडिंग करने में सक्षम काफी सारी 4 व्हील ड्राइव एसयूवी उपलब्ध है और इस लिस्ट में महिंद्रा थार रॉक्स हाल ही में शामिल हुई है। इस नई ऑफ रोडर का मुकाबला मारुति जिम्नी और 5 डोर फोर्स गुरखा से है जिनके 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का हमनें कीमत और स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर कंपेरिजन किया है। 

    कीमत

    Mahindra Thar Roxx

    एक्स-शोरूम कीमत, पूरे भारत में

    महिंद्रा थार रॉक्स 4डब्ल्यूडी

    मारुति जिम्नी

    5-डोर फोर्स गुरखा

     

    ज़ेटा- 12.74 लाख रुपये

     

     

    अल्फा - 13.69 लाख रुपये

     

     

    ज़ेटा ऑटोमैटिक - 13.84 लाख रुपये

     

     

    अल्फा ऑटोमैटिक - 14.79 लाख रुपये

     

     

     

    मैनुअल - 18 लाख रुपये

    एमएक्स5 मैनुअल - 18.79 लाख रुपये

     

     

    एएक्स5एल ऑटोमैटिक - 20.99 लाख रुपये

     

     

    एएक्स7एल मैनुअल - 20.99 लाख रुपये 

     

     

    एएक्स7एल ऑटोमैटिक - 22.49 लाख

     

     

    • उपर दी गई टेबल में देखें तो इन तीनों ऑफ रोडर्स में ऐसा कोई वेरिएंट नहीं है जिनकी कीमत बहुत ज्यादा हो। 
    • यहां मारुति जिम्नी सबसे अफोर्डेबल एसयूवी है और 5 डोर गुरखा के मुकाबले इसके टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 3 लाख रुपये कम है। 
    • थार रॉक्स के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है जो गुरखा से 80,000 रुपये महंगा है। 
    • थार रॉक्स और मारुति जिम्नी के टॉप वेरिएंट्स की कीमत में 7.5 लाख रुपये का अंतर है। 

    4 व्हील ड्राइव पावरट्रेन

    Maruti Jimny
    Maruti Jimny Low Range Transfer Case

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा थार रॉक्स 4डब्ल्यूडी

    मारुति जिम्नी

    5-डोर फोर्स गुरखा

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    1.5-लीटर पेट्रोल

    2.6-लीटर डीजल

    पावर

    175 पीएस तक

    105 पी.एस

    140 पी.एस

    टॉर्क

    370 एनएम तक

    134 एनएम

    320 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    5-स्पीड मैनुअल, 4-स्पीड ऑटोमैटिक

    5-स्पीड मैनुअल

    • थार रॉक्स और जिम्नी दोनों में मैनुअल एवं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ 4 व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है जबकि गुरखा केवल 4 डब्ल्यूडी मैनुअल वेरिएंट में ही उपलब्ध है। 
    • थार रॉक्स में 2.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है मगर ये केवल रियर व्हील ड्राइव सेटअप में ही उपलब्ध है। 

    Force Gurkha 5-door

    • यहां जिम्नी ही एकमात्र कार है जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ 4 व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। 
    • पावर फिगर्स की बात करें तो यहां थार रॉक्स सबसे पावरफुल एसयूवी है जिसके बाद फोर्स गुरखा का नंबर आता है। 
    • जिम्नी यहां ऑन पेपर्स तो सबसे कम पावरफुल ऑफ रोडिंग एसयूवी है और ये सबसे छोटी और हल्की कार भी है। 

    आपको कौनसी 4 व्हील ड्राइव ऑफ रोडर आई पसंद और किस कारण? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है