• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा मराज़ो लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रूपए

    महिन्द्रा मराज़ो को 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में पेश किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 03, 2018 12:48 ist
    info icon
    published onSep 03, 2018 12:48 IST
    last updated onSep 03, 2018 12:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा ने अपनी नई एमपीवी मराज़ो को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रूपए से शुरू होती है जो 13.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा।

    Mahindra Marazzo

    वेरिएंट और कीमत

    • एम2: 9.99 लाख रूपए
    • एम4: 10.95 लाख रूपए
    • एम6: 12.40 लाख रूपए
    • एम8: 13.90 लाख रूपए

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो को बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टीयूवी300 भी बनी है।

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो को शुरूआत में केवल डीज़ल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल इंजन का विकल्प बाद में आएगा। डीज़ल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसकी पावर 121 पीएस और टॉर्क 300 एनएम है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई देता है। कंपनी का कहना है कि बीएस-6 उत्सर्जन नियम लागू होने के बाद इस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल किया जाएगा। डीज़ल इंजन के माइलेज का दावा 17.6 किमी प्रति लीटर है।

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो फीचर लोडेड कार है। पैसेंजर कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इसकी दूसरी और तीसरी रो में रूफ माउंटेड एसी वेंट दिए गए हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी500 की तरह इस में भी 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा आने वाले समय में दी जायेगी। इस में इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और लैदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर भी मिलेंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ऑल डिस्क ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    Mahindra Marazzo

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई 2018 मारूति अर्टिगा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है