• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाइगन की तरह अब मेड इन इंडिया फोक्सवैगन वर्टस भी होगी विदेशों में एक्सपोर्ट

    बता दें कि ग्रूप ने 2011 से मेड इन इंडिया कारों को बाहर एक्सपोर्ट करना शुरू किया था जहां फोक्सवैगन वेंटो से इसकी शुरूआत की गई थी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 13, 2022 11:51 ist
    info icon
    published onSep 13, 2022 11:36 IST
    last updated onSep 13, 2022 11:51 IST
    477 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus

    स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया ने मेड इन इंडिया वर्टस को अपने एक्सपोर्ट लाइनअप में शामिल कर लिया है। ये कंपनी की एमक्यूबीएओ आईएन प्लेटफाॅर्म पर बनी दूसरी ऐसी कार है जिसे भारत से बाहर एक्सपोर्ट किया जाएगा। इससे पहले कंपनी टाइगन को भी यहां से एक्सपोर्ट कर रही थी। भारत से ये सेडान अभी मैक्सिको में एक्सपोर्ट की जाएगी। इसकी करीब 3000 यूनिट्स मुंबई पोर्ट से भेजी जाएगी। 

    कंपनी अभी 44 देशोें में अपनी कारें एक्सपोर्ट कर रही है जिसमें साउथ अमेरिका,सेंट्रल अमेरिका,अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप,साउथ ईस्ट एशिया, गल्फ काॅर्पोरेशन काउंसिल,और कैरेबियन आईलैंड शामिल है। 

    Volkswagen Virtus Interior

    जून 2022 तक भारत से ये कंपनी करीब 5.5 लाख से ज्यादा एक्सपोर्ट कर चुकी है जहां सबसे ज्यादा मैक्सिको में कारें एक्सपोर्ट की जाती है। इसके बाद साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, इक्वाडोर और अर्जेंंटीना में कारें भेजी जाती है। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा-फॉक्सवैगन पार्टनरशिप के तहत ईवी व्हीकल्स, बैट्री और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी किए जा सकते हैं तैयार

    Volkswagen Virtus Dynamic Line

    इस बारे में स्कोड ऑटो फोक्सवैगन इंडिया के डायरेक्टर ने कहा ‘ हम काफी तेजी से अपनी ग्रोथ की तरफ बढ़ रहे हैं और एक्सपोर्ट बढ़ाकर हमनें अपने लक्षय की तरफ एक अच्छा कदम उठाया है। इस कदम से हम इंडिया को एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा के भी काफी करीब आ रहे हैं। हमारी मेड इन इंडिया कारें जब विदेशो में जाएंगी तो उन्हें हमारी इंजीनियरिंग में कुशलता का भी एक बेहतर उदाहरण मिलेगा। हम हमारे और भी कई नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल्स को भारत से एक्सपोर्ट करेंगे।‘


    यह भी पढ़ेंः फोक्सवैगन टाइगन का स्पेशल एडिशन हुआ लाॅन्च, नाॅर्मल माॅडल से महज 30,000 रुपये ज्यादा रखी गई कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है