• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा में जल्द मिल सकता है नए फीचर लोडेड सीएनजी वेरिएंट का ऑप्शन

    हुंडई ऑरा के मिड वेरिएंट 'एसएक्स' में सीएनजी का ऑप्शन दिया जा सकता है।  एस वेरिएंट के मुकाबले एसएक्स वेरिएंट में एलईडी डीआरएल्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव शायद ही किए जाएंगे।  इसका मुकाबला मारुति डिज़ायर एक्सज़ेडआई और टाटा टिगॉर एक्सजेड+ सीएनजी वेरिएंट से होगा।  एसएक्स पेट्रोल-एमटी के मुकाबले इसकी प्राइस 95,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 07, 2022 15:34 ist
    info icon
    published onJun 07, 2022 15:34 IST
    last updated onJun 07, 2022 15:34 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    hyundai aura cng

    • हुंडई ऑरा के मिड वेरिएंट 'एसएक्स' में सीएनजी का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    • एस वेरिएंट के मुकाबले एसएक्स वेरिएंट में एलईडी डीआरएल्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    • इसके इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव शायद ही किए जाएंगे। 

    • इसका मुकाबला मारुति डिज़ायर एक्सज़ेडआई और टाटा टिगॉर एक्सजेड+ सीएनजी वेरिएंट से होगा। 

    • एसएक्स पेट्रोल-एमटी के मुकाबले इसकी प्राइस 95,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    हुंडई अपनी ऑरा सेडान के सीएनजी वेरिएंट्स को एक्सपेंड करने पर विचार कर रही है। इसके मिड वेरिएंट 'एसएक्स' के साथ जल्द सीएनजी का ऑप्शन मिल सकता है। बता दें कि इस गाड़ी के बेस से ऊपर वाले 'एस' वेरिएंट के साथ सीएनजी का ऑप्शन पहले से ही मिलता है। 

    hyundai aura

    मौजूदा एस सीएनजी वेरिएंट के मुकाबले हुंडई ऑरा एसएक्स वेरिएंट में एलईडी डीआरएल्स, 15-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    इस गाड़ी के पावरट्रेन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। इस नए वेरिएंट में 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जो सीएनजी ऑप्शन के साथ 69 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा, जबकि पेट्रोल इंजन का पावर आउटपुट 83 पीएस/113 एनएम है। सीएनजी वेरिएंट के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल भी दिया जा सकता है। कंपनी ने इस गाड़ी में 1.2-लीटर डीजल इंजन को देना हाल ही में बंद किया है। 

    मॉडल्स 

    ऑरा एसएक्स सीएनजी 

    डिज़ायर जेडएक्सआई सीएनजी  

    टिगॉर एक्सज़ेड+ सीएनजी 

    प्राइस 

    8.6 लाख रुपए (अनुमानित)

    8.91 लाख रुपए

      8.45 लाख रुपए

    ऑरा के मुकाबले में मौजूद टाटा टिगॉर पहली कार थी जिसके फीचर लोडेड एक्सजेड और एक्सज़ेड+ वेरिएंट के साथ सीएनजी ऑप्शंस दिए गए थे। इसके बाद डिज़ायर कार में भी सीएनजी का ऑप्शन जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ शामिल किया गया था।

    hyundai aura cng

    हुंडई ऑरा में सीएनजी का ऑप्शन फिलहाल केवल लोअर एस वेरिएंट के साथ ही मिलता है, लेकिन इस वेरिएंट की पॉपुलेरिटी अब उन ग्राहकों के बीच कम हो गई है जो सीएनजी ऑप्शन के साथ कार में दमदार फीचर्स भी चाहते हैं। एस सीएनजी की प्राइस एस पेट्रोल एमटी के मुकाबले करीब 95,000 रुपए ज्यादा है। उम्मीद है कि एसएक्स सीएनजी वेरिएंट भी इतना ही महंगा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : मई 2022 में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की रिकॉर्ड बिक्री, स्कोडा-फोक्सवैगन समेत ये 7 ब्रांड्स भी रह गए पीछे

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है