• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई वोल्वो एक्ससी60

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एक्स3 को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 11, 2017 15:17 ist
    info icon
    published onDec 11, 2017 15:17 IST
    last updated onDec 11, 2017 15:17 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो की नई एक्ससी60 एसयूवी लॉन्चिंग के लिए तैयार है, भारत में इसे मंगलवार यानी 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह केवल एक वेरिएंट इंस्क्रीप्शन में मिलेगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से होगा। नई एक्सससी60 की कीमत 55 लाख रूपए से 60 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    नई वोल्वो एक्ससी60 को स्केलेबल प्लेटफार्म आर्किटेक्चर (एसपीए) पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर एक्ससी90 और एस90 भी बनी है। नई वोल्वो एक्ससी90 में एयर सस्पेंशन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनारोमिक सनरूफ और 15-स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम मिलेगा। सुरक्षा के लिए इस में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लैन कीपिंग एड, पार्क पायलट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और एचयूडी मोड आएंगे।

    नई एक्ससी60 में 2.0 लीटर का डी5 डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 235 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ेगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    यह भी पढें : वोल्वो एस90 और वी90 में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है