• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 आगे बाईं ओर image
    • वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 बाहर की फोटो
    1/2
    बंद कर दिया गया on aug, 2025

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025

    4.3102 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 44.80 लाख - 70.75 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2025
    कंपेयर with न्यू वोल्वो एक्ससी60
    पुरानी वोल्वो एक्ससी60 कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अगस्त 2025
    वोल्वो एक्ससी60
    68.90 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1969 सीसी - 2400 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस230mm
    पावर181 - 250 बीएचपी
    टॉर्क480Nm - 440 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी और फ्रंट व्हील ड्राइव

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    एक्ससी60 2012-2025 डी4 काइनेटिक(बेस मॉडल)1984 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.7 किमी/लीटर₹44.80 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 डी4 मोमेंटम1984 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.7 किमी/लीटर₹48 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 डी4 सममम1984 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.7 किमी/लीटर₹48.60 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 डी4 आर-डिज़ाइन1984 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.7 किमी/लीटर₹49.31 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 मोमेंटम डी41969 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹52.90 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 मोमेंटम डी4 बीएस41969 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹52.90 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 डी5 सममम2400 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹53.72 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 डी5 इंस्क्रिप्शन2400 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹55.90 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 इंस्क्रिप्शन डी5 बीएस41969 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹59.90 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 इंस्क्रिप्शन डी5(टॉप मॉडल)1969 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11.2 किमी/लीटर₹60.90 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 बी5 इंस्क्रिप्शन(बेस मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.2 किमी/लीटर₹66.50 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 बी5 अल्टीमेट बीएस61969 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.2 किमी/लीटर₹67.50 लाख* 
    एक्ससी60 2012-2025 बी5 अल्टीमेट(टॉप मॉडल)1969 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.2 किमी/लीटर₹70.75 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 रिव्यू

    वोल्वो एक्ससी60 एक पॉपुलर कॉम्पैक्ट लग्ज़री क्रॉसओवर कार है। भारत में इसका फर्स्ट जनरेशन वर्जन 2008 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसे 2013 में नया अपडेट दिया था। अब कंपनी ने इसका सेकंड जनरेशन वर्जन पेश कर दिया है। लुक्स के मामले में पिछले जनरेशन मॉडल की तुलना में नई एक्ससी60 काफी सुधरी हुई लगती है। साथ ही यह नई गाड़ी कई दमदार फीचर्स से भी लैस है, ऐसे में इसे जरूर चुना जा सकता है। हमने दो चीज़ो के बारे में पता लगाने के लिए इसे हाल ही में चलाकर देखा। पहला, क्या यह गाड़ी पुराने मॉडल की तरह ही लुभाती है? दूसरा, इसे पहले से कितना ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है?  तो चलिए जानते हैं क्या रहे इसके नतीजे:-

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    एक्सटीरियर पर गौर करें तो पिछले मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक इतना शार्प नज़र नहीं आता। हालांकि, गाड़ी को नयापन देने के लिए वोल्वो ने इसमें नए डिज़ाइन की ग्रिल दी है। ग्रिल के पास में पतले हैडलैंप्स को पोज़िशन किया गया है। इस पर ‘थॉर हेमर’ यानी थॉर के हथोड़े के शेप वाले एलईडी डीआरएल को फिट गया है। फ्रंट पर इसमें नए डिज़ाइन का बंपर दिया गया है, जिस पर शार्प क्रीज़ लाइंस मिलती है। इसके चलते गाड़ी की फ्रंट प्रोफाइल बेहद यूनीक व स्टाइलिश लगती है। बंपर के नीचे की तरफ इसमें कॉर्नरिंग फॉग लैंप्स को पोज़िशन किया गया है।  

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इसका साइड लुक पहले से ज्यादा शार्प रखा गया है, ऐसे में यह गाड़ी बेहद आकर्षक नज़र आती है। गाड़ी की विंडो लाइन रियर साइड पर जाकर मिलती है जिसके चलते इसके सी-पिलर ज्यादा एंगुलर दिखाई पड़ते हैं। लेकिन, बॉडी क्रीज़ लाइंस अभी भी इसमें स्ट्रेट रखी गई है और वह टेललैंप्स तक जाती हैं। साइड प्रोफाइल की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए 19-इंच के बड़े 10-स्पोक व्हील्स हैं, जिन पर 235/55 मिशेलिन टायर्स चढ़े हैं। इसमें लगे टायर्स की ग्रिप काफी अच्छी है, ऐसे में गाड़ी तेज़ एक्सेलरेट करने के साथ-साथ कम दूरी पर भी जल्दी रुक जाती है।    

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    रियर साइड पर दिए गए टेललैंप्स को कार में वर्टिकल लेआउट में पोज़िशन किया गया है। ऐसे में यह फर्स्ट जनरेशन मॉडल की याद दिलाते हैं। हालांकि, अब पीछे की तरफ दिए गए टेललैंप्स बूट गेट तक फैले हुए हैं। इसमें टेललैंप्स पर एलईडी बॉर्डर का फीचर मिलता है जो गाड़ी को मॉडर्न टच देता नज़र आता है। इस एसयूवी की रियर प्रोफाइल वोल्वो ब्रांड की कारों की तरह ही एकदम सिंपल लगती है। नई एक्ससी60 पहले से 44 मिलीमीटर ज्यादा लंबी, 11 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 14 मिलीमीटर छोटी है। नए स्टाइलिंग व डिज़ाइन के चलते गाड़ी का फ्रंट लुक ज्यादा आकर्षित करता है। लेकिन, अगर बात रियर साइड की करें तो इसका लुक कुछ खास नहीं लगता।

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों, डैशबोर्ड और दरवाजों पर प्रीमियम क्वॉलिटी के लैदर का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यह लग्ज़री अहसास दिलाती है। सीटों पर इसमें नप्पा लैदर का इस्तेमाल किया गया है जो बेहद अच्छी क्वॉलिटी का है। एक्ससी60 का डैशबोर्ड एस90 सेडान से काफी हद तक मिलता-जुलता नज़र आता है। इसके सेंटर कंसोल का लेआउट भी एस90 के जैसा ही रखा गया है। केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई ड्रिफ्टवुड मैट फिनिश है जो डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला हुआ है। यह डैशबोर्ड के ब्लैक लेआउट को कॉम्प्लीमेंट देता नज़र आता है। गाड़ी की सीटों पर कम्फर्टेबल पोज़िशन मिलती है। इसमें 12.3-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हैडअप डिस्प्ले दिया गया है जो सभी जरूरी जानकारी दिखाने में सक्षम है। 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इसमें फ्रंट पर हीटेड व वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं जो मसाज फंक्शन के साथ आती हैं। इसे अंडर-थाई कुशन तक इलेक्ट्रिक एडजस्ट किया जा सकता है। बैठने के लिहाज से फ्रंट सीटें बेहद कम्फर्टेबल हैं, साथ ही यह पैसेंजर्स को अच्छा थाई और शोल्डर सपोर्ट भी देती हैं। सेंटर कंसोल पर इसमें अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस दी गई है। इसमें आर्मरेस्ट के नीचे, ग्लवबॉक्स पर और बड़े फ्रंट डोर पॉकेट्स पर भी स्टोरेज स्पेस मिलती है, ऐसे में यहां छोटा-मोटा सामान आसानी से रखा जा सकता है। हालांकि, इसके ग्लवबॉक्स कवर और इंटीरियर लाइट स्विच बाकी केबिन की क्वॉलिटी से मेल नहीं खाते। 

    इंटीरियर फ्रंट रो साइज़
    लेगरूम 910 - 1080 मिलीमीटर
    नीरूम 595 -780 मिलीमीटर
    सीट बेस लंबाई 460 -525 मिलीमीटर
    सीट बेस चौड़ाई 490 मिलीमीटर
    सीट बेस  ऊंचाई 635 मिलीमीटर
    हैडरूम 920 -995 मिलीमीटर
    केबिन चौड़ाई 1410 मिलीमीटर 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    रियर साइड की सीटें भी बेहद प्रीमियम क्वॉलिटी की है। यह सेगमेंट की सबसे ख़ास तरह से डिज़ाइन की गई रियर सीटें हैं जो हीटिंग फंक्शन के साथ आती हैं। बैक साइड पर इसमें सेंटर पर और बी-पिलर पर एसी वेंट्स दिए गए हैं जो 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल के जरिये अच्छी कूलिंग देने में समर्थ है। पीछे वाली सीटों के साथ इसमें आर्मरेस्ट भी दिया गया है, जिस पर पैसेंजर अपनी कोहनी को टेक सकता है। यह फीचर लंबी राइडिंग में काफी काम का साबित होता है। सेंटर आर्मरेस्ट पर स्टोरेज स्पेस और फोल्डेबल कप होल्डर्स की सुविधा भी दी गई है। रियर साइड के पैसेंजर को इसमें पर्याप्त हैडरूम और लेगरूम स्पेस मिलता है। लेकिन, नी-रूम स्पेस की बात करें तो छह फ़ीट से ज्यादा हाइट के पैसेंजर को बैठने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ फीचर भी दिया गया है जो केबिन को हवादार रखने में सक्षम है। 

    इंटीरियर रियर रो साइज़
    शोल्डर रूम 1430  मिलीमीटर
    हैडरूम 1000  मिलीमीटर
    नी-रूम 630 -825  मिलीमीटर
    सीट बेस चौड़ाई 1350  मिलीमीटर
    सीट बेस लंबाई 450  मिलीमीटर
    सीट बेस  ऊंचाई 710  मिलीमीटर

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ज्यादा बूट स्पेस के लिए इसमें रियर सीटों को 60:40 रेश्यो में फोल्ड भी किया जा सकता है। इसमें लोडिंग लिप को ऑपरेट करने के लिए बूट पर बटन दिया गया है। इसके अलावा पैसेंजर बूट गेट को हाथों के सहारे भी ओपन व बंद कर सकते हैं। 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    एक्ससी90 का केबिन कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 9-इंच का सेंटर कंसोल डिस्प्ले वर्टिकल लेआउट में पोज़िशन किया गया है। गाड़ी में सीट एडजस्ट करने के लिए कंट्रोल्स और रडार गाइडिंग ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम के लिए कई सारे ऑप्शंस भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, बोवर्स एन्ड विल्किन्स 15-स्पीकर सेटअप (ऑडियो कॉन्फिग्रेशन के साथ), नेविगेशन, 360-डिग्री कैमरा (बेहतर रिज़ॉल्यूशन के साथ) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग और रडार गाइडेड क्रूज़ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

    वोल्वो की इस मिड-साइज एसयूवी में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो इस सेगमेंट का बेहद पावरफुल इंजन है। यह इंजन 235 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    यह एक फन-टू-ड्राइव कार है। इसमें रेस देने पर मोटर की आवाज़ केबिन के अंदर ना के बराबर सुनाई पड़ती है। राइड्स के दौरान इसमें पावर की कमी भी महसूस नहीं होती। इसमें वोल्वो की पॉवर पल्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह टेक्नोलॉजी कम आरपीएम पर एक थ्रस्ट प्रदान करती है जो बेहतर एक्सेलरेशन में मदद करता है। ऐसे में जल्दी से गाड़ी की स्पीड पा लेती है। यह टेक्नोलॉजी सिटी राइड्स के दौरान भी ओवरटेकिंग की स्थिति में मदद करती है। 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पर यह गाड़ी 8.54 सेकंड में पहुंच जाती है। 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इसमें चार मोड ईको, कम्फर्ट, ऑफ-रोड और डायनामिक दिए गए हैं। ईको मोड में ड्राइव करने पर गाड़ी का थ्रॉटल रिस्पॉन्स फीका पड़ता है। यह मोड बेहतर माइलेज देने में सक्षम है। हमारे रोड टेस्ट में गाड़ी ने सिटी राइड्स के दौरान 11.42 किलोमीटर/लीटर और हाइवे पर 15.10 किलोमीटर/लीटर का माइलेज दिया।

    वोल्वो एक्ससी60 में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। हाइवे पर इस गियरबॉक्स के साथ किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। ओवरटेकिंग की स्थिति में भी गाड़ी के गियर आसानी से बदल जाते है। यह एसयूवी 100 से ज्यादा की स्पीड को भी जल्दी से पकड़ लेती है। हमारे टेस्ट में 20-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को इस गाड़ी ने 5.50 सेकंड में तय किया। 2200 आरपीएम के आसपास गाड़ी के इंजन की आवाज़ केबिन के अंदर सुनाई पड़ती है, लेकिन इंजन का साउंड लंबी दूरी के सफर में पैसेंजर्स को इतना परेशान नहीं करता।

    राइड व हैंडलिंग 

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    एक्ससी60 के एयर सस्पेंशन बेहद अच्छे हैं। डायनामिक मोड में  गाड़ी के सस्पेंशन कड़े लगते हैं, ऐसे में तेज़ गति के बावजूद भी यह एकदम स्टेबल रहती है। इस मोड में उबड़-खाबड़ सड़कों से गुज़रने पर केबिन के अंदर पैसेंजर्स को रोड की खराब स्थिति जरूर महसूस होती है। लेकिन, कम्फर्ट मोड में सिटी राइड्स के दौरान गाडी की राइड क्वॉलिटी बेहद कम्फर्टेबल लगती है। इस मोड में गाड़ी स्पीड ब्रेकर और टूटी-फूटी सड़कों को आसानी से पार कर लेती है। हालांकि, इस मोड में राइड्स थोड़ी बाउंसी जरूर हो जाती है। इस मोड में पैसेंजर को ज्यादा वर्टिकल मूवमेंट भी महसूस नहीं होता। लेकिन, गड्ढों से गुज़रने पर हल्का-फुल्का साइड मूवमेंट जरूर फील होता है।

    हाइवे पर बेहतर है कि आप इस गाड़ी को डायनामिक मोड में ही चलाएं। इस मोड में पैसेंजर का बॉडी रोल ना के बराबर होता है और यह एसयूवी एकदम स्टेबल रहती है। वहीं, ऑफ-रोड में गाड़ी 50 मिलीमीटर तक उठ जाती है, ऐसे में रोड की सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 223 मिलीमीटर है, जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर से यह आसानी से निकल जाती है। कम्फर्ट मोड में गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील बेहद हल्का महसूस होता है। लेकिन, स्पीड बढ़ने के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील का वजन ज्यादा लगने लगता है। टायर का फीडबैक भी इतना ज्यादा अच्छा महसूस नहीं होता। राइड्स के दौरान इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। इसकी स्टॉपिंग पावर भी काफी अच्छी है, ब्रेक लगाने पर यह गाड़ी 38.02 मीटर की दूरी में 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से 0 किलोमीटर/घंटे पर आ जाती है।

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    इस एसयूवी में रडार बेस्ड गाइडेंस सिस्टम दिया गया है। जब भी रोड पर सही लेन मार्किंग की गई होती है तो यह टेक्नोलॉजी स्टीयरिंग व्हील पर एक हल्का वाइब्रेशन पहुंचाती है जिसके चलते यह एसयूवी दूसरे लेन में जाने से बचती है। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। रियर व्यू मिरर के टॉप एक्सटर्नल कॉर्नर पर इसमें ऑरेंज आउटलाइन मिलती है जो तब जलती है जब ब्लाइंड स्पॉट में कोई न कोई व्हीकल होता है।

    परफॉर्मेंस कम्पेरिज़न (डीजल)

    बीएमडब्लू एक्स3 ऑडी क्यू5 वोल्वो एक्ससी60
    पावर 190 बीएचपी  @4000 आरपीएम 188 बीएचपी @3800-4000 आरपीएम 235 बीएचपी
    टॉर्क 400 एनएम  @1750-2500आरपीएम 400 एनएम @1750-3000 आरपीएम 480 एनएम
    इंजन 1995 सीसी 1968 सीसी 1969 सीसी
    ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक
    टॉप स्पीड 210 किलोमीटर/घंटे 218 किलोमीटर/घंटे 220 किलोमीटर/घंटे
    एक्सलरेशन (0-100) 8 सेकंड 8.37 सेकंड 8.54 सेकंड
    कर्ब वेट - 1990 किलोग्राम -
    माइलेज (एआरएआई) 18.56 किलोमीटर/लीटर 17.01 किलोमीटर/लीटर 11.2 किलोमीटर/लीटर

    निष्कर्ष

    2017 Volvo XC60: First Drive Review

    नई वोल्वो एक्ससी60 एक लग्जरी एसयूवी कार है। यह काफी प्रीमियम कार साबित होती है। इसमें चार पैसेंजर्स के बैठने के लिए अच्छा-खासा स्पेस दिया गया है। साथ ही यह गाड़ी बहुत से दमदार सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है जो ड्राइविंग के दौरान पैसेंजर्स की सेफ्टी को पुख्ता करते हैं। केबिन का इन्स्युलेशन लेवल बहुत अच्छा है और गाड़ी की सीटें बैठने के लिहाज से बेहद आरामदायक हैं। इसमें हाई-टेक एयर सस्पेंशन लगे हैं जो अच्छी राइड्स देने में सक्षम हैं। लुक्स के मामले में भी यह गाड़ी काफी आकर्षक है। कुल मिलाकर नई एक्ससी60 सिटी ड्राइविंग के लिए एक परफेक्ट कार है।

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • शानदार लुक्स और फीचर लोडेड कार
    • स्मूद गियर और अच्छी राइड क्वालिटी

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रियर सीट के लिए केवल हीटिंग फंक्शन
    • केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • वोल्वो एक्ससी60 : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      वोल्वो एक्ससी60 : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      वोल्वो एक्ससी60 एक पॉपुलर कॉम्पैक्ट लग्ज़री क्रॉसओवर कार है। भारत में इसका फर्स्ट जनरेशन वर्जन 2008 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसे 2013 में नया अपडेट दिया था। अब कंपनी ने इसका सेकंड जनरेशन वर्जन पेश कर दिया है। लुक्स के मामले में पिछले जनरेशन मॉडल की तुलना में नई एक्ससी60 क

      स्तुतिon जून 04, 2020

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड102 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (102)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (27)
    • कंफर्ट (48)
    • माइलेज (17)
    • इंजन (29)
    • इंटीरियर (33)
    • स्पेस (11)
    • कीमत (12)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • a
      arya on मई 22, 2025
      4.8
      Awesome Value For Money
      Volvo XC60 is a perfect value for money car. It comes with all the features including air suspension under 80 lakhs. Impressive interior, technology, styling. The car is powerfull. It generates awesome 250 bhp without a second of lag. It has numerous features for safety as well as luxury. The seats are crafted so well it makes you sleep. It is a overall package for a good amount of money
      और देखें
      1
    • a
      ajay सिंह on जनवरी 24, 2025
      5
      My Safest Car
      I really found a best car for my family safety. This car has enough speed . I love this car so much because I heard from my brother volvo makes car safer than other cars also I attain 5 star rating of global Ncap.
      और देखें
      1
    • s
      shubham raj on जनवरी 07, 2025
      5
      All Is Perfect
      Volvo xc60 is perfect car ...it's designed is too good, comfort is awesome and safety is most important in this car safety is amazing I love this car thanks volvo
      और देखें
    • r
      rajneesh tiwari on दिसंबर 11, 2024
      5
      Volvo Car I
      That is amazing suv and looking nice i never seen this kind of suv I have taken test drive as well it was nice experience to drive this car as
      और देखें
      1
    • a
      alok कुमार on दिसंबर 07, 2024
      5
      THE VOLVO XC60
      This XUV is best combination of luxury, safety and performance.buildup quality is super and interior design is made keeping in mind comfort and luxury.Its advance navigation system and voice control makes driving experience amazing.
      और देखें
      2
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Anmol asked on 24 Jun 2024
    Q ) Who are the rivals of Volvo XC60?
    By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

    A ) The Volvo XC60 compete against Mercedes-Benz GLA, Audi Q5, Kia EV6, Land Rover R...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 10 Jun 2024
    Q ) What is the body type of Volvo XC60?
    By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

    A ) The Volvo XC60 comes under the category of Sport Utility Vehicle (SUV) body type...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 5 Jun 2024
    Q ) What is the ARAI Mileage of Volvo XC60?
    By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

    A ) The Volvo XC 60 has ARAI claimed mileage of 11.2 kmpl.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 28 Apr 2024
    Q ) What is the mileage of Volvo XC60?
    By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

    A ) The Volvo XC60 has ARAI claimed mileage of 11.2 kmpl.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग वोल्वो कारें

    • अपकमिंग
    अक्टूबर ऑफर देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है