• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सबसे पहले मॉरिशस जाएगी क्विड, जल्द शुरू होगा निर्यात

    भारतीय बाजार में धमाल मचाने वाली रेनो की क्विड अपनी विदेशी पारी के लिए लगभग तैयार है। खबरें हैं कि क्विड को सबसे पहले मॉरिशस में उतारा  जाएगा। जल्द ही इसका निर्यात शुरू होने वाला है। पहले इसकी अंतरराष्ट्रीय पारी श्रीलंका से शुरू होने की उम्मीद थी।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 09, 2016 16:06 ist
    info icon
    published onMar 09, 2016 14:31 IST
    last updated onMar 09, 2016 16:06 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो की योजना क्विड  को अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और पाकिस्तान में भी उतारने की है। इसके लिए कंपनी बारीकी से निर्यात की योजना बना रही है। इन देशों की अर्थव्यवस्था और क्विड की कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह बिक्री के अच्छे आंकड़े पा सकती है।

    भारत में मौजूद क्विड 800सीसी के इंजन के साथ आती है। यह इंजन 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है। क्विड इस सेगमेंट में पहले से मौजूद ऑल्टो 800 और हुंडई इयॉन को कड़ी टक्कर दे रही है। जल्द ही क्विड को 1000 सीसी के पावरफुल इंजन और ऑटोमैटिक (एएमटी) गियरबॉक्स के साथ उतारा जाना है। नए इंजन के साथ आने वाली क्विड का मुकाबला ऑल्टो के-10 और 1000सीसी वाली हुंडई इयॉन से होगा।

    यह भी पढ़ें : रेनो क्विडः क्यों इतनी सफल है यह कार, जानें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है