किआ सिरोस का जल्द भारत एनकैप में हो सकता है क्रैश टेस्ट, क्या 5 स्टार रेटिंग ला पाएगी ये कार?
सेफ्टी के मोर्चे पर भी ये कार काफी अच्छी है जिसके एंट्री लेवल वेरिएंट एचटीके से ही काफी अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
- Write a कमेंट

- भारत में किआ की नई कार है सिरोस जिसे सोनेट और सेल्टोस के बीच किया गया है पोजिशन
- के1 प्लेटफॉर्म पर बनी है सिरोस जिसपर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और एक्सटर भी बन चुकी है
- 6 एयरबैग्स,फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ईएससी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं इसके बेस वेरिएंट में
- ऑल 4 डिस्क ब्रेक्स,लेवल 2 एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं इसके टॉप वेरिएंट में
- जनवरी में लॉन्च की जा सकती है सिरोस जिसकी 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत
किआ सिरोस का हाल ही में डेब्यू हुआ जो किआ सोनेट के बाद कोरियन कारमेकर की नई मास मार्केट सब-4 मीटर एसयूवी है। इसमें काफी सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो इससे बड़ी कार किआ सेल्टोस तक में नहीं दिए गए हैं। ऐसे सेफ्टी फीचर्स के कारण इसे भारत एनकैप की ओर से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। हम ऐसा क्यों मानते हैं कि इसे 5 स्टार स्कोर सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है? इस बारे में जानिए आगे:
दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस है ये कार

किआ सिरोस को के1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस,हुंडई ऑरा और हुंडई एक्सटर जैसी कारें बन चुकी है। हालांकि,अच्छी स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी के लिए इसके बॉडीशेल में बदलाव हुआ है।

जैसा कि हमनें पहले भी बताया सिरोस में अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके एंट्री लेवल एचटीके वेरिएंट में ही छह एयरबैग, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियरव्यू कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-क्लाइंब असिस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके टॉप वेरिएंट में ऑल 4 डिस्क ब्रेक्स,360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडीएएस के तहत 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फॉरवर्ड कॉलिजन मिटिगेशन,लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इन सबको देखकर ऐसा महसूस होता है कि ये भारत एनकैप की ओर से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग लेकर आ सकती है। हालांकि, अभी इसके क्रैश टेस्ट के नतीजों के लिए इंतजार करना होगा।
इस समय तक आ सकते हैं क्रैश टेस्ट के नतीजे

किआ सिरोस के क्रैश टेस्ट टाइमलाइन की सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई है। हालांकि,हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत एनकैप को भेजा जा सकता है। यदि इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है तो ये भारत में किआ की सबसे अच्छी रेटिंग पाने वाली पहली कार होगी।
संभावित प्राइस और कंपेरिजन
किआ सिरोस को भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। इसे भारत में कंपनी के एसयूवी कार लाइनअप में किआ सोनेट और किआ सेल्टोस के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, और किआ सेल्टोस जैसी सब-4 मीटर एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से रहेगा।
यह भी पढ़ें: किआ सिरोस की बुकिंग 3 जनवरी से होगी शुरू, फरवरी से मिलेगी एसयूवी कार की डिलीवरी














