किआ सिरोस फोटो गैलरी: जानिए नई एसयूवी कार में क्या कुछ मिलता है खास
किआ सिरोस को बाहर से किआ ईवी9 की तरह बॉक्सी डिजाइन दिया गया है, और इसके केबिन में फ्यूचरिस्टिक ड्यूल-टोन थीम और कुछ ऐसे नए फीचर दिए गए हैं जो इससे बड़ी सेल्टोस तक में नहीं मिलते हैं
- Write a कमेंट

किआ सिरोस भारत में किआ सेल्टोस और किआ सोनेट के बाद तीसरी मास मार्केट एसयूवी कार है। हाल ही में कंपनी ने इसके प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाया है। इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को सोनेट और सेल्टोस के बीच पोजिशन किया गया है। इसे किआ ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी से इंस्पायर्ड बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका केबिन काफी मॉडर्न है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे किआ सिरोस एसयूवी कार में क्या कुछ खास मिलता है:
आगे का डिजाइन

आगे की तरफ इसमें किआ कार्निवल की हेडलाइट से मिलती 3-पोड वर्टिकल स्टेक्ड एलईडी हेडलाइट डिजाइन दी गई है। इसमें हेडलाइट के पास एलईडी डीआरएल स्ट्रिप्स भी दी गई है।

बंपर का ऊपरी हिस्सा बॉडी कलर में है जबकि बंपर के बीच में एयर इनटेक दिया गया है जो ऊपरी व नीचले हिस्से को अलग करता है। इसमें आगे सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट भी दी गई है।
साइड

किआ सिरोस साइड से काफी बॉक्सी नजर आती है, और यहां इसमें किआ कार्निवल व ईवी9 की तरह कंपनी की नई डिजाइन थीम रिफ्लेक्ट होती है।


इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स दिया गया है और इस फीचर वाली यह भारत में किआ की पहली मास मार्केट कार है। राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें व्हील आर्क के ऊपर ब्लैक क्लेडिंग दी गई है जो एसयूवी की पूरी लंबाई तक फैली है।
एसयूवी कार में सिल्वर-पेंटेड रूफ रेल्स और सी-पिलर के आगे विंडोलाइन पर मोड़ दिया गया है जो इसे बॉक्सी डिजाइन देता है।
पीछे का डिजाइन

सिरोस में एल-शेप्ड एलईडी टेल लाइट, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, और रियर वाइपर दिया गया है।
इसके पीछे वाले फेंडर पर दो रिफ्लेक्टर और दोनों साइड रिवर्स लाइट दी गई है। इसका पीछे वाला बंपर ब्लैक कलर में है और यहां भी सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट दी गई है।
यह भी पढ़ें: 2024 में भारत में लॉन्च हुई ये एक से बढ़कर एक शानदार एसयूवी कार, देखिए पूरी लिस्ट
केबिन

किआ सिरोस कार के केबिन में ड्यूल-टोन थीम दी गई है और वेरिएंट के हिसाब से इसमें अलग-अलग सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच स्क्रीन और नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

इसके स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो सिस्टम को कंट्रोल करने और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) को एक्सेस करने के लिए बटन दिए गए हैं। इसके स्टीयरिंग व्हील पर ट्रेक्शन और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए दो अतिरिक्त बटन भी दिए गए हैं।

किआ सिरोस में ड्यूल-जोन एसी और एसी कंट्रोल पेनल दिया गया है जो एक 5-इंच डिजिटल यूनिट है। इसके सेंटर कंसोल में एयरक्राफ्ट-स्टाइल गियर सिलेक्टर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, और 360 डिग्री कैमरा कंट्रोल करने के लिए एक बटन दिया गया है। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग पेड भी दिया गया है।
इसकी सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है और सभी सीट (पीछे वाली सीट पर बीच वाले पैसेंजर को छोड़कर) के साथ एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिया गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट दी गई है, वहीं बेहतर कंफर्ट के लिए पीछे वाली सीटों पर स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन भी दिया गया है। सिरोस में पीछे वाले पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स और कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट भी दिया गया है।

इन सबके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, 4 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, और लेवल-2 एडीएएस के तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन
किआ सिरोस में किआ सोनेट कार वाले तीन में से दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल |
1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल |
| पावर |
120 पीएस |
116 पीएस |
| टॉर्क |
172 एनएम |
250 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड डीसीटी* |
6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी^ |
सिरोस पहली किआ कार है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। हालांकि इसमें सोनेट वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है।
संभावित प्राइस और कंपेरिजन
किआ सिरोस को भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। इसे भारत में कंपनी के एसयूवी कार लाइनअप में किआ सोनेट और किआ सेल्टोस के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, और किआ सेल्टोस जैसी सब-4 मीटर एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से रहेगा।
यह भी पढ़ें: किआ सिरोस की बुकिंग 3 जनवरी से होगी शुरू, फरवरी से मिलेगी एसयूवी कार की डिलीवरी














