• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या किया सॉनेट की प्राइस हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगी कम? जानिए यहां

    भारत में जल्द ही किया सॉनेट (Kia Sonet) लॉन्च होने जा रही है। इसके लॉन्च होते ही किया के लाइनअप में अफोर्डेबल कार भी शामिल हो जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 18, 2020 14:30 ist
    info icon
    published onAug 29, 2020 10:49 IST
    last updated onSep 18, 2020 14:30 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (18/09/2020) : किया सोनेट भारत में लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    भारत में जल्द ही किया सॉनेट (Kia Sonet) लॉन्च होने जा रही है। इसके लॉन्च होते ही किया के लाइनअप में अफोर्डेबल कार भी शामिल हो जाएगी। किया सॉनेट को 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। इसे सितंबर के मध्य तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। यदि आप किया सोनेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो हमने यहां इसकी संभावित कीमत का ब्यौर दिया है। किआ सॉनेट की प्राइस के बारे में जानने से पहले डालिए नजर इसके इंजन स्पेसिफिकेशन पर :

     

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल (एमटी/एटी)

    पावर

    120 पीएस

    83   पीएस

    100  पीएस / 115   पीएस

    टॉर्क

    172  एनएम

    115  एनएम

    240 एनएम / 250  एनएम

    ट्रांसमिशन  

    6-स्पीड आईएमटी/7-स्पीड डीसीटी

    5- स्पीड एमटी

    6- स्पीड एमटी/ 6- स्पीड एटी

    अपकमिंग किया सॉनेट में काफी सारे पावरट्रेंस का ऑप्शन मिलने जा रहा है। हालांकि ये कुछ मामलो में वेन्यू जैसी ही है, मगर कुछ मोर्चो पर ये वेन्यू से काफी अलग भी है। दोनों कारों के बीच में क्या है फर्क यहां जानिए:-

    • किया सॉनेट में दिए गए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6 स्पीड आईएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा जबकि वेन्यू में इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। 
    • सॉनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ​टॉर्क कन्वर्टर का यूनिक कॉम्बिनेशन भी मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें : किया सॉनेट के माइलेज की जानकारी आई सामने, जानिए कब होगी लॉन्च

    सॉनेट की वेरिएंट लिस्ट इससे बड़ी एसयूवी सेल्टोस के जैसे ही होगी। ऐसे में इसमें भी दो वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिसके सब वेरिएंट्स होंगे। चलिए अब नजर डालते हैं इस गाड़ी की संंभावित कीमत पर:-

    इंजन

    एचटीई

    एचटीके

    एचटी+

    एचटीक्स

    एचटीक्स+

    जीटीक्स+

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    6.60 लाख रुपये

    6.99 लाख रुपये

    7.70 लाख रुपये

         

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

       

    8.99 लाख रुपये

    9.80 लाख रुपये

    10.50 लाख रुपये

    11.40 लाख रुपये

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

       

    10.15 लाख रुपये

       

    12.55 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    7.99 लाख रुपये

    8.49 लाख रुपये

    9.60 लाख रुपये

    10.60 लाख रुपये

    11.30 लाख रुपये

    12.10 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एटी

             

    12.90 लाख रुपये

    ध्यान रहे ऊपर बताई गई सभी संभावित कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है जो फाइनल प्राइसिंग से अलग हो सकती है। 

    उम्मीद है कि किया मोटर्स वेन्यू को टक्कर देने के लिए शुरूआत में तो सॉनेट की एंट्री लेवल प्राइस कम रखेगी। इस सेगमेंट में पहले से ही काफी सारी कारें मौजूद हैं जिनमें टाटा नेक्सन,फोर्ड ईकोस्पोर्ट,महिंद्रा एक्सयूवी300 और मारुति विटारा ब्रेजा शामिल है। चलिए अब एक नजर इन कारों की कीमत पर भी डालते हैं। 

    किया सॉनेट (संभावित) 

    हुंडई वेन्यू   

    मारुति विटारा ब्रेज़ा   

     

    फोर्ड इकोस्पोर्ट

       

    टाटा नेक्सन   

    महिंद्रा एक्सयूवी 300   

    6.60 लाख से 12.90 लाख रुपए 

    6.70 लाख से 11.58 लाख रुपए 

    7.34 लाख से 11.40  लाख रुपए 

    6.99 लाख से 12.70 लाख रुपए 

    8.17  लाख से 11.71 लाख रुपए 

    7.95 लाख से 12.30 लाख रुपए

    क्या आप किआ सॉनेट की ऊपर बताई गई संभावित कीमत को देखते हुए इसे खरीदना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    यह भी पढ़ें: किया सॉनेट सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मौजूद कारों से कितनी होगी बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    sachin chaudhari
    Aug 29, 2020, 8:03:29 PM

    Car is nice but please put price in budget of middle class people and amt variant also required in middle desial version

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      pradeep bhargav
      Aug 29, 2020, 12:51:52 PM

      I need to buy this wonderful car...with this price...kindly share onroad proce also

        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        manjunatha kn
        Aug 29, 2020, 11:28:25 AM

        One of Best Car & Wonderful

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on किया सोनेट 2020-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है