• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी देश की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार हुंडई कोना

    एआरएआई ने कोना के 64केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन को लेकर 452 किलोमीटर रेंज का दावा किया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 09, 2019 13:52 ist
    info icon
    published onJul 08, 2019 16:26 IST
    last updated onJul 09, 2019 13:52 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी यहां सबसे पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को उतारेगी, इसे कल यानी 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भारत की सबसे लंबी रेंज वाली कार होगी। पिछले महीने ही हुंडई ने अपने चुनिंदा डीलरशिप पर कोना की 25 यूनिट को भिजवाया था। कंपनी इसे 25 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला एमजी मोटर्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार ईजेडएस से होगा। 

    अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में यह कार दो वर्जन 39 केडब्ल्यूएच और 64 केडब्ल्यूएच की बैट्री पैक के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत में हुंडई कोना में 39.2 किलोवॉट ऑवर की बैटरी पैक के साथ लॉन्च की जाएगी। इसे 150 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जो 136पीएस की अधिकतम पावर और 395एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में केवल 7.6 सेकेंड का समय लगेगा। कार की टॉप स्पीड 167 किमी प्रति घंटा होगी। 

    हुंडई ने शुरूआत में देश के 16 प्रमुख शहरों में कोना इलेक्ट्रिक को बेचने की योजना बनाई है। हालांकि, हुंडई ने इन शहरों से जुड़ी कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। फिर भी माना जा रहा है कि यह दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद जैसी मेट्रो सिटी में उपलब्ध होगी। हुंडई की जिन डीलरशिप पर कोना इलेक्ट्रिक उपलब्ध होगी वहां ग्राहकों को नि:शुल्क फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इन फास्ट चार्जिंग की रेटिंग को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि 100 केडब्ल्यू डीसी चार्जर से कार को 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।  कंपनी ग्राहक के घर पर रेगुलर वॉल बॉक्स/एसी चार्जिंग स्टेशन को भी इंस्टॉल करके देगी। इन चार्जर से कार को 10 से 12 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकेगा। हुंडई निजी इस्तेमाल के लिए फास्ट चार्जर की पेशकश इसलिए नहीं कर रही है क्योंकि ये बहुत महंगे होते हैं।

    Hyundai Kona Electric Car: New Details Emerge

    फीचर की बात करें तो इस गाड़ी में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ डे-टाइम रनिंग लैंप, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सबवूफर से लैस 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, हैड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और रियरव्यू पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    हाल ही में भारत सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। इस बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर को कम करने की घोषणा हुई है। इस बात का पूरा फायदा हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को मिलेगा और कार की एक्स-शोरूम कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा, लोन लेकर इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को इनकम टैक्स में 2.50 लाख रुपये तक की छूट भी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    S
    subhankar dutta
    Jul 9, 2019, 9:25:00 AM

    Considering our city road conditions during monsoon, will the car be able to Wade through knee deep water?

    जवाब
    Write a Reply
    2
    K
    kiran kumar bokkisam
    Jul 9, 2019, 9:56:15 AM

    Good point! ???? ????????

      जवाब
      Write a Reply
      1
      N
      narendra thakar
      Jul 9, 2019, 8:18:22 AM

      Actually all charging nozzles should be same for all companies so that we could manage more charging points at fuel stations for all

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sanjayvinayakvaidya
        Jul 9, 2019, 7:10:04 AM

        Pl come with smaller car around 5to6lacks that will welcome by most of the buyer

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है