• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बजट 2019: सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों से घटाई जीएसटी, टैक्स में भी दी छूट

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को उनके टैक्स ब्रैकेट के आधार पर इनकम टैक्स में 1.50 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 05, 2019 18:05 ist
    info icon
    published onJul 05, 2019 18:05 IST
    last updated onJul 05, 2019 18:05 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Electric Vehicles To Get Major Boost As Govt Proposes GST Reduction, Tax Benefits

    भारत की वित्त मंत्री निर्मला ​सीतारमण ने नई सरकार का पहला बजट पेश कर दिया है। बजट में भारत सरकार ने जीएसटी परिषद को इलेक्ट्रिक कारों पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को उनके टैक्स ब्रैकेट के आधार पर इनकम टैक्स में 1.50 लाख रुपये की छूट भी मिलेगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को 2.50 तक का लाभ होगा। 

    इस बजट में नई सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को लेकर भी अपनी योजना से पर्दा उठा दिया है। बजट में भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन का ग्लोबल हब बनाने की बात कही गई है। इसके लिए सरकार ली-आयन बैट्री तैयार करने वाली बड़ी फैक्ट्रियों को प्रोत्साहित करेगी। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से सौर भंडारण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स आयात किए जाते हैं। ऐसे में सरकार ने कुछ चुनिंदा पार्ट्स पर सीमा शुल्क में छूट की पेशकश करने की भी योजना बनाई है। इससे पहले सरकार ने पहले तीन साल के लिए फेम-II योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा भी की थी।

    भारत के संदर्भ में इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग करने वालों के लिए आधी जंग जीतने जैसा माना जा सकता है। यहां केवल अफोर्डेबल और लंबी रेंज की इलेक्ट्रिक कारों का अभाव ही नहीं है बल्कि, एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत है। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में ओवरऑल लाइफटाइम ओनरशिप कॉस्ट को कम करके इलेक्ट्रिक वाहनों को जनता तक ले जाने की आवश्यकता की ओर भी इशारा किया गया है। 

    Electric Vehicles To Get Major Boost As Govt Proposes GST Reduction, Tax Benefits
    भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में इस साल कई कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें पेश करेंगी। हुंडई 9 जुलाई को कोना इलेक्ट्रिक को लॉन्च करेगी। इसके बाद एमजी मोटर्स ईजेडएस और ऑडी, ई-ट्रॉन के साथ साल के आखिर तक इस सेगमेंट में कदम रखेगी। अगले साल यानी 2020 में मारुति सुजुकी वैगन-आर , टाटा अल्ट्रोज़, महिंद्रा एक्सयूवी300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ कदम रखेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    arif siddiquie
    Jul 11, 2019, 8:36:37 PM

    If the government really care for environment....why tax on such vehicles........It should be tax free....but who cares.........we are eco friendly.....but not environment friendly.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      Y
      yudhvir talwar
      Jul 7, 2019, 4:03:26 PM

      Eva like Kona 39.2 kWh if priced below Rs 20 lakh may have good public response.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        nilkanta dan
        Jul 6, 2019, 9:13:05 PM

        Customers can stretch for buying EVs at higher cost but major challenge would be the availability or set up of charging point at societies.

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है