• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में सेमी कंडक्टर्स और इलेक्ट्रिानिक कंपोनेंट्स के प्रोडक्शन के लिए सरकार ने 2.3 लाख करोड़ रुपये का बजट किया तय

    अभी सेमी कंडक्टर्स के लिए भारत विदेशों पर निर्भर है। एक बार जैसे ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स शुरू हो जाते हैं तो फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की इनपुट कॉस्ट कम हो जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2021 19:33 ist
    info icon
    published onDec 16, 2021 19:33 IST
    last updated onDec 16, 2021 19:33 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए लिए 2.3 लाख करोड़ रुपये (30 बिलियन अमरीकी डालर) का बजट तय किया है। बता दें कि पूरी दुनिया में इस समय सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज चल रही है जिससे कारों का प्रोडक्शन धीमा हो चला है। इसके साथ ही स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इले​क्ट्रॉनिक आइटम्स के प्रोडक्शन पर भी सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। 

    2.3 लाख करोड़ में से 76000 करोड़ रुपये सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले के प्रोडक्शन में खर्च किए जाएंगे। इस राशि से इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स,सब असेंबली और फिनिश्डि गुड्स जैसे सप्लाय चेन पार्ट्स तैयार करने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए पीएलआई (प्रोडक्शन से जुड़े इंसेटिव्स), आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई, स्पेशल स्कीम्स और मॉडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी 2.0) योजना के लिए 55,392 करोड़ रुपये (7.5 बिलियन अमरीकी डालर) अलग रखे गए हैं। साथ ही एसीसी बैटरी, ऑटो कंपोनेंट्स, टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, सोलर पीवी मॉड्यूल और व्हाइट गुड्स सहित अलाइड सेक्टर्स के लिए 98,000 करोड़ रुपये (13 बिलियन अमरीकी डालर) के पीएलआई को अलग रखा गया है।

    इस पहल से देश में रोजगार भी उत्पन्न होगा। सेमीकंडक्टर्स, डिस्प्ले और बैटरी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनपर सरकार इंसेटिव्स देने को तैयार है, और इससे भारत में ऑटो उद्योग को भारी बढ़ावा मिलेगा। अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो यह प्रोत्साहन पैकेज भारत में भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अच्छा खासा बढ़ावा दे सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है