• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सामने आई निसान किक्स के इंटीरियर की झलक

    निसान की नई ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ताजा मामला इसके इंटीरियर से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले ही निसान ने सोशल मीडिया पर किक्स से पर्दा हटाया था। हालांकि तब इसके केबिन को छुपा कर ही रखा गया था। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में किक्स का इंटीरियर देखने को मिला है।

    रौनक
    रौनक
    published on मई 02, 2016 16:46 ist
    info icon
    published onMay 02, 2016 16:46 IST
    last updated onMay 02, 2016 16:46 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    इसमें किक्स के डैशबोर्ड की झलक दिखाई गई है। यह निसान के स्वे कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। स्वे कॉन्सेप्ट पर ही नई माइक्रा तैयार होगी। नई माइक्रा के इस साल के आखिर में आने की संभावना है।

    किक्स के डैशबोर्ड को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई माइक्रा में भी ऐसा ही डैशबोर्ड देखने को मिलेगा।

    नया डैशबोर्ड सिंपल-क्लीन डिजायन और ड्यूल टोन कलर वाला होगा। इसमें चौड़ी टचस्क्रीन और राउंड शेप के एसी कंट्रोल्स दिए जाएंगे। स्टीयरिंग व्हील फ्लैट बॉटम स्टाइल में ट्विन स्पोक डिजायन वाला होगा। निसान स्वे कॉन्सेप्ट में भी स्टीयरिंग व्हील को ऐसा ही रखा गया था। कार के डोर पैड्स भी डैशबोर्ड से जुड़े होंगे।

    किक्स की बिक्री आने वाले कुछ महीनों में ब्राजील से शुरू होगी। भारत में यह अगले साल या फिर साल 2018 में लॉन्च होगी।

    स्क्रीनशॉट सोर्सः यूट्यूब-प्रीमेरिया मार्चा

     
    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है