• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडोनेशिया में लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, भारत में भी आने की है संभावना

    दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। भारतीय करेंसी के मुताबिक यहां इसकी कीमत 22 से 31 लाख रूपए है। इंडोनेशिया में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को 6 ट्रिम में उतारा गया है। इनमें 2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव मॉडल दोनों उपलब्ध हैं। इंडोनेशिया से पहले नई फॉर्च्यूनर को फिलिपींस में लॉन्च किया जा चुका है। इसके भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 25, 2016 14:42 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 14:42 IST
    last updated onJan 25, 2016 14:42 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Next-generation Toyota Fortuner

    नई जनरेशन फॉर्च्यूनर कार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया जा सकता है। भारत में इसे दो इंजनों के साथ उतारे जाने की संभावना है। इसके टॉप वेरिएंट्स में 2.­8 लीटर का 4-सिलेंडर डायरेक्ट डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 174­.3 बीएचपी पावर के साथ 450 एनएम का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यही इंजन 420 एनएम का टॉर्क देगा।

    Next-generation Toyota Fortuner

    वैसे तो यह इंजन काफी प्रभावशाली नजर आता है लेकिन शेवरले ट्रेलब्लेज़र और नई फोर्ड एंडेवर की तुलना में यह पिछड़ा हुआ है। इन दोनों ही कारों के इंजन ज्यादा पावर और टॉर्क सप्लाई करते हैं। यह भी उम्मीद है कि टोयोटा फॉर्च्यूनर के बेस वेरिएंट में 2.­4 लीटर का इंजन दिया जा सकता है।

    नई फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट में क्रोम का काफी इस्तेमाल किया गया है। आगे की ओर दो बोल्ड लाइनों वाली ग्रिल दी गई है। हैडलाइटों को स्वेप्टबैक स्टाइल में स्लीक और शार्प रखा गया है। क्रोम फिनिशिंग वाले बड़े फॉगलैंप्स भी दिए गए हैं। यह सब बदलाव इसे पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और अग्रेसिव बनाते हैं।

    अधिक पढ़ें :

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है