• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने आॅस्ट्रेलिया में लाॅन्च की अपनी नई फॉर्च्यूनर

    टोयोटा ने अपनी पोपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर के नेक्स्ट जनरेशन वर्जन को आॅस्ट्रेलिया में लाॅन्च किया है जिसकी कीमत 47,990 आॅस्ट्रेलियाई डाॅलर (करीब 22 लाख रूपए) रखी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नए माॅडल को अगले साल फरवरी में होने वाले इण्डियन आॅटो मोटर शो में भी दिखाया जाएगा और उसके बाद या 2017 के शुरूआत में इसे देश में लाॅन्च किया जाएगा। अपने सेग्मेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का सीधा मुकाबला हालही में लाॅन्च हुई शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र, जल्द लाॅन्च होने वाली फोर्ड एंडेवर और मिशतुबिशी पजे़रो स्पोर्ट से होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 21, 2015 19:17 ist
    info icon
    published onOct 21, 2015 19:17 IST
    last updated onOct 21, 2015 19:17 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Fortuner

    Toyota Fortuner

    बात करें आॅस्ट्रेलिया में लाॅन्च हुई नई फॉर्च्यूनर की तो यह फॉर्च्यूनर का सैकेण्ड जनरेशन माॅडल है। इस एसयूवी में 2.8-लीटर, 4-सिलेण्डर, डायरेक्ट इंजेक्टेड टर्बो डीज़ल इंजन लगा है जो 174.3 बीएचपी पावर जनरेट करता है। इसका 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स वेरिएंट 420 एनएम और 6-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 450 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। माइलेज पर गौर करें तो इसका मेनुअल गियर बाॅक्स माॅडल करीब 12 किमी प्रति लीटर और आॅटोमेटिक वेरिएंट 11 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। नई फॉर्च्यूनर में फ्यूल टेंक केपेसिटी 80-लीटर रखी गई है। भारत में इसके 2.8-लीटर के साथ 2.4-लीटर इंजन ऑप्शन के साथ उतारे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    अधिक पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है