• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इमेज कंपेरिज़न: हुंडई वेन्यू Vs हुंडई क्रेटा

    हुंडई वेन्यू को 21 मई 2019 को भारत में लॉन्च किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 23, 2019 12:58 ist
    info icon
    published onApr 23, 2019 12:58 IST
    last updated onApr 23, 2019 12:58 IST
    910 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की पहली सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे 21 मई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। हुंडई कारों की रेंज में इसे क्रेटा के नीचे पोजिशन किया जाएगा। यहां हमने तस्वीरों के आधार पर हुंडई वेन्यू की तुलना हुंडई क्रेटा से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    फ्रंट

    हुंडई वेन्यू में आगे की तरफ स्प्लिट हैडलैंप और नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है। हुंडई क्रेटा में पारंपरिक हैडलैंप और वेन्यू से छोटी ग्रिल दी गई है। दोनों एसयूवी में हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। हुंडई वेन्यू, क्रेटा से 10 एमएम कम चौड़ी है। हुंडई क्रेटा की चौड़ाई 1780 एमएम है।

    साइड

    हुंडई वेन्यू और क्रेटा के साइड वाले हिस्से का डिजाइन काफी हद तक मिलता-जुलता है। हालांकि हुंडई वेन्यू, क्रेटा जितनी बॉक्सी और दमदार नज़र नहीं आती। हुंडई वेन्यू सब-4 मीटर एसयूवी है। इसकी लंबाई 3995 एमएम है जो कि क्रेटा की तुलना में 275 एमएम कम है। हुंडई क्रेटा की ऊंचाई 1665 एमएम है, जबकि वेन्यू इससे 75 एमएम कम ऊंची है। हुंडई क्रेटा में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि वेन्यू में 16 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं।

    हुंडई क्रेटा को ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है। हुंडई वेन्यू में ड्यूल-टोन का विकल्प आएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिका में कंपनी ने इसे ड्यूल-टोन रूफ ऑप्शन में पेश किया है।

    रियर

    पीछे वाले हिस्से पर नज़रें दौड़ाएं तो यहां हुंडई वेन्यू आपको क्रेटा से छोटी नज़र आएगी। हुंडई वेन्यू के पीछे वाले बंपर पर कम क्लेडिंग और छोटे टेललैंप दिए गए हैं। हुंडई क्रेटा के पीछे वाले हिस्से को बॉक्सी डिजाइन दिया गया है, जबकि वेन्यू सिंपल डिजाइन लिए हुए है। हुंडई वेन्यू के एलईडी टेललैंप में क्रिस्टललाइन पैटर्न दिया गया है, जो इसे क्रेटा के एलईडी यूनिट से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। हुंडई वेन्यू भारत में कंपनी की पहली कार होगी जिसके टेलगेट के बीच में कार के नाम की बैजिंग दी गई है।

    डैशबोर्ड

    हुंडई वेन्यू में क्रेटा से बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। वेन्यू में नया 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका डैशबोर्ड भी नया और साफ-सुथरा डिजाइन लिए हुए है। हुंडई वेन्यू में फ्री फ्लोटिंग डिस्प्ले दी गई है।

    रियर सीट

    हुंडई वेन्यू की पीछे वाली सीटें काफी हद तक क्रेटा जैसी है। दोनों कारों की सीट अपहोल्स्ट्री के डिजाइन पैटर्न में जरूर बदलाव है। दोनों कारों की पीछे वाली सीटों के स्पेस की जानकारी अभी मिलना बाकी है। दोनों कारों में रियर एसी वेंट और सनरूफ फीचर दिया गया है।

    हुंडई क्रेटा, वेन्यू एसयूवी की तुलना में पुरानी कार है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अगले साल की शुरूआत में नई जनरेशन की क्रेटा को लॉन्च करेगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है