• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू के स्पोर्टी वर्जन फ्लक्स से उठा पर्दा, क्या भारत में इसे किया जाएगा लॉन्च?

    हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अपने सेगमेंट की पॉपुलर कार है। पिछले साल लॉन्च हुई यह कार कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है और युवा ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अब कंपनी ने साउथ कोरिया में इसके स्पोर्टी वर्जन फ्लक्स को पेश किया गया है। अब सवाल ये है कि क्या यह कार भारत में भी आएगी?

    सोनू
    सोनू
    published on जून 15, 2020 19:40 ist
    info icon
    published onJun 15, 2020 19:40 IST
    last updated onJun 15, 2020 19:40 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अपने सेगमेंट की पॉपुलर कार है। पिछले साल लॉन्च हुई यह कार कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है और युवा ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अब कंपनी ने साउथ कोरिया में इसके स्पोर्टी वर्जन फ्लक्स को पेश किया गया है। अब सवाल ये है कि क्या यह कार भारत में भी आएगी?

    साउथ कोरिया में फ्लक्स एडिशन को कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं जो इसे रेगुलर वेन्यू से अलग बनाते हैं। इस लिस्ट में फ्रंट ग्रिल के पैटर्न को अपडेट किया गया है जिससे यह रेगुलर मॉडल से ज्यादा प्रीमियम लगती है। इसके बंपर, साइड स्कर्ट, व्हील और रूफ पर एसिड येलो और ग्रे कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। वहीं सी पिलर पर बैजिंग दी गई है। 

    इसका इंटीरियर रेगुलर मॉडल जैसा ही है, हालांकि यहां भी कलर हाइलाइटर दिए गए हैं। इसके एसी वेंट और रोटरी डायल्स पर कलर हाइलाइट का इस्तेमाल हुआ है। इसी प्रकार इसके लैदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील पर कॉन्ट्रास्ट स्टीचिंग और डोर आर्मरेस्ट पर फॉक्स ग्रे का इस्तेमाल हुआ है। इसकी फीचर्स लिस्ट में बदलाव नजर नहीं आए हैं। फीचर हाइलाइटर के तौर पर इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, सनरूफ, छह एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें हुंडई की कार और पाएं एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें साउथ कोरियन वेन्यू की तरह 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 123 पीएस की पावर और 154 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। भारतीय वेन्यू कार की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एक्सपेरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन रखा गया है। 

    हुंडई मोटर्स ने अभी इस बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि हुंडई वेन्यू फ्लक्स (Hyundai Venue Flux) को भारत में पेश किया जाएगा या नही। हुंडई वेन्यू कार का भारत के सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से मुकाबला है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई के 'क्लिक टू बाय' प्लेटफार्म पर क्रेटा और वेन्यू में से किसको मिली सबसे ज्यादा बुकिंग, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    हुंडई वेन्यू 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है