• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया ट्यूसॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट अवतार

    इसके फेसलिफ्ट वर्जन को हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर से भी लैस कर दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 07, 2020 12:33 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 13:17 IST
    last updated onFeb 07, 2020 12:33 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • कार के बाहरी हिस्से में किए गए हैं काफी कम बदलाव
    • इंटीरियर में डैशबोर्ड लेआउट में हुआ बदलाव
    • ट्यूसॉन फेसलिफ्ट में दिया गया है 2.0 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन 
    • बीएस6 डीज़ल इंजन के साथ मिलेगा 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • पहले की तरह एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से रहेगा मुकाबला 

    हुंडई मोटर्स, ट्यूसॉन एसयूवी के न्यू जनरेशन मॉडल को 2020 के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मगर उससे पहले कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में इसके मौजूदा मॉडल के  फेसलिफ्ट वर्जन को शोकेस कर दिया है। ट्यूसॉन फेसलिफ्ट में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए है और साथ में अब इसके डीज़ल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल किया गया है। पहले से और कितनी बदली हुंडई की ट्यूसॉन एसयूवी इसपर बारीकि से डालते हैं एक नज़र:

    हुंडई ने इस कार के फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कुछ बदलाव किए हैं। इसके फ्रंट में लेटेस्ट डिज़ाइन वाली हुंडई की कास्काडिंग ग्रिल दी गई है जो पहले के मुकाबले साइज़ में ज्यादा बड़ी है। हुंडई ट्यूसॉन फेसलिफ्ट में डेटाइम रनिंग लैंप के साथ फुल एलईडी हेडलैंप भी दिए गए हैं। इसके अलावा ट्यूसॉन 2020 में नए 18 इंच (संभावित साइज़) के अलॉय व्हील भी दिए जाएंगे। फ्रंट की तरह कार के रियर प्रोफाइल में थोड़े बहुत बदलाव हुए हैं। अब यहां एलईडी ग्राफिक्स के साथ नई डिज़ाइन के टेललैंप, नई डिज़ाइन का एग्जॉस्ट देखने को मिलेंगे और अब इसकी लाइसेंस प्लेट की हाउसिंग का साइज़ भी बढ़ा दिया गया है।

    ऑटो एक्सपो 2020: फिर से लौट सकती है 90 के दशक वाली टाटा सिएरा एसयूवी, कंपनी ने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को किया शोकेस

    प्रीमियम लुकिंग के लिए हुंडई मोटर्स ने ट्यूसॉन के केबिन को भी अपडेट दिया है। इसमें फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और एयर वेंट्स को अब डिस्प्ले के नीचे पोजिशन कर दिया गया है। इसके अलावा 2020 ट्यूसॉन में नया इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। 

    ट्यूसॉन फेसलिफ्ट में 2.0 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया गया है। पहले की तरह इसके पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा तो वहीं डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बजाए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। ट्यूसॉन का बीएस6 पेट्रोल इंजन 152 पीएस की पावर जनरेट करेगा तो वहीं बीएस6 डीज़ल का आउटपुट 185 पीएस होगा। 

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई बीएस6 टाटा हैक्सा सफारी एडिशन 

    इस एसयूवी के मौजूदा मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन सेसिंग वायपर और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब  

    हुंडई ट्यूसॉन के मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसके फेसलिफ्ट वर्जन की प्राइस ज्यादा हो सकती है। पहले की तरह इस एसयूवी का मुकाबला होंडा सीआर-वी, फोक्सवैगन टिग्वान, एमजी हेक्टर और जीप कंपास जैसी पॉपुलर कारों से रहेगा। 

    मारुति विटारा ब्रेज़ा के टक्कर में किया उतारेगी सॉनेट एसयूवी, ऑटो एक्सपो 2020 में हुई शोकेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है