• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना फेसलिफ्ट का टीजर जारी, जानिए कब होगी लॉन्च

    हुंडई कोना कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो का हिस्सा है और यह कार यूरोप व नॉर्थ अमेरिका समेत कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसे वेन्यू के ऊपर पोजिशन किया गया है। भारत में यह इलेक्ट्रिक अवतार में आती है जिसे कोना इलेक्ट्रिक कार नाम से यहां पेश किया गया है। हुंडई ने अब कोना के फेसलिफ्ट वर्जन और इसके नए स्पोर्टी एन-लाइन वेरिएंट का टीजर जारी किया है।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 27, 2020 09:48 ist
    info icon
    published onAug 27, 2020 09:48 IST
    last updated onAug 27, 2020 09:48 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट
    • नई हुंडई कोना के फ्रंट प्रोफाइल का टीजर जारी किया गया है।
    • इसे शार्क स्टाइल फिन शेप वेंट और एलीमेंट दिए गए हैं जबकि इसके एलईडडी हेडलैंप का लेआउट शार्क के गिल जैसा है।
    • न्यू कोना के एन-लाइन वेरिएंट में चौड़ी ग्रिल के साथ स्पोर्टी फ्रंट बंपर दिया जाएगा।
    • नई हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को जल्द ही यह अपडेट स्टाइल दी जा सकती है।
    • भारत में अभी केवल कोना इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया है, 2021 तक इसे नई स्टाइल के साथ पेश किया जा सकता है। 

    हुंडई कोना कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो का हिस्सा है और यह कार यूरोप व नॉर्थ अमेरिका समेत कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसे वेन्यू के ऊपर पोजिशन किया गया है। भारत में यह इलेक्ट्रिक अवतार में आती है जिसे कोना इलेक्ट्रिक कार नाम से यहां पेश किया गया है। हुंडई ने अब कोना के फेसलिफ्ट वर्जन और इसके नए स्पोर्टी एन-लाइन वेरिएंट का टीजर जारी किया है। 

    नई कोना के फ्रंट प्रोफाइल का डिजाइन शार्क से प्रेरित है। इसके बंपर पर स्प्लिट हेडलैंप दिए गए हैं जो शार्क के गिल जैसे दिखाई देते हैं। एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों को स्लिक डिजाइन के साथ बोनट के पास पोजिशन किया गया है जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। इसके बंपर का डिजाइन मछली के पंख जैसा है। कुल मिलकार कहें तो टीजर में नई कोना पहले से ज्यादा स्पोर्टी और चौड़ी नजर आ रही है। 

    यह भी पढ़ें : इस महीने हुंडई दे रही है अपनी कारों पर 60,000 रुपये तक की छूट

    हुंडई ने कोना के नए एन-लाइन वेरिएंट का टीजर भी जारी किया है। इसमें चौड़ी ग्रिल और फिन डिजाइन एलीमेंट वाला लॉ-सेट एयर इनटेक दिया गया है। फेसलिफ्ट हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार को भी यही स्टाइल अपडेट दिए जा सकते हैं, हालांकि इलेक्ट्रिक कार होने के चलते इसकी ग्रिल में बदलाव नजर आएंगे। 

    नए डिजाइन के चलते यह अपकमिंग कार हुंडई की दूसरी कारों से काफी अलग दिखाई पड़ती है। भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां कोना इलेक्ट्रिक कार मौजूद और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यही अपडेट डिजाइन इसे आने वाले समय में मिल सकते हैं। नई कोना से जुड़ी ज्यादा जानकारी कंपनी आने वाले कुछ सप्ताह में साझा कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : चीन में टेस्टिंग के दौरान दिखी किया कार्निवल पर बेस्ड हुंडई एमपीवी, क्या भारत में लॉन्च होगी ये कार?

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है