• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर में ग्रैंड आई10 निओस के मुकाबले मिलेंगे ये 5 एडिशनल फीचर्स

    हुंडई के कार लाइनअप में एक्सटर को ग्रैंड आई10 निओस के उपर पोजिशन किया जाएगा और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो निओस में नहीं दिए गए हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 16, 2023 14:07 ist
    info icon
    published onJun 16, 2023 14:07 IST
    last updated onJun 16, 2023 14:07 IST
    8.1K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter and Grand i10 Nios

    हुंडई एक्सटर के केबिन की काफी डीटेल्स सामने आ चुकी है। इसी के साथ कंपनी ने इस माइक्रो एसयूवी में दिए जाने वाले काफी सारे फीचर्स का कंफर्मेशन भी दे दिया है। हुंडई के कार लाइनअप में एक्सटर को ग्रैंड आई10 निओस के उपर पोजिशन किया जाएगा और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो निओस में नहीं दिए गए हैं। 

    हमनें एक्सटर में दिए जाने वाले 5 ऐसे फीचर्स की लिस्ट तैैयार की है जो आपको ग्रैंड आई10 निओस में नहीं मिलेंगे:

    डिजिटाइज्ड ड्राइवर डिस्प्ले

    Hyundai Exter digitised driver display
    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई ने एक्सटर में वेन्यू के फेसलिफ्ट मॉडल में दिया गया डिजिटाइज्ड इंस्टरुमेंट क्लस्टर का फीचर दिया है। इसके अलावा सेंटर में कलर्ड टीएफटी एमआईडी का फीचर भी दिया गया है जिसपर टायर प्रेशर्स,ओडोमीटर रीडिंग और डिस्टेंस टू एंप्टी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलती है। दूसरी तरफ ग्रैंड आई10 निओस में केवल कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। 

    स्टैंडर्ड मिलेंगे 6 एयरबैग्स

    Hyundai Exter cabin

    जहां ग्रैंड आई10 निओस में भी 6 एयरबैग्स दिए गए हैं मगर इसमें 4 एयरबैग्स को ही स्टैंडर्ड रखा गया है। मगर हुंडई एक्सटर में कंपनी ने 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए हैं। टाटा पंच के मुकाबले हुंडई एक्सटर लेने से कस्टमर्स को ये एक और फायदा भी मिलेगा। 

    ड्युअल कैमरा डैशकैम 

    Hyundai Exter dashcam

    वेन्यू एन लाइन हुंडई की भारत में पहली ऐसी कार रही जिसमें डैशकैम सेटअप का फीचर एसेसरी के तौर पर नहीं बल्कि एक फीचर के तौर पर दिया गया। हुंडई ने अब कंफर्म कर दिया है कि एक्सटर में ड्युअल डिस्प्ले यूनिट दी जाएगी जो इमरजेंसी के समय काफी काम आएगी और इसमें ट्रिप्स और कार के डॉक्यूमेंट्स भी रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, ये अपडेट आ सकते हैं नजर

    सिंगल पेन सनरूफ 

    Hyundai Exter sunroof

    हुंडई की इस एंट्री लेवल एसयूवी में सिंगल पेन सनरूफ का फीचर ​भी दिया जाएगा जिससे ये कार ना सिर्फ ग्रैंड आई10 निओस से अलग साबित होगी बल्कि ये इस मामले में टाटा पंच को भी टक्कर देगी। ये भारत में सनरूफ फीचर से लैस सबसे छोटी कार साबित होगी। 

    सेमी लैदरेट अपहोल्स्ट्री

    Hyundai Exter semi-leatherette upholstery

    ग्रैंड आई10 निओस जिसके टॉप वेरिएंट्स में भी फैब्रिक सीट्स का फीचर दिया गया है उससे एकदम विपरीत एक्सटर में सेमी लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। जहां एक्सटर में ऑल ब्लैक केबिन थीम नजर आएगी तो वहीं ग्रैंड आई10 निओस में ड्युअल टोन इंटीरियर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटरः क्या करना चाहिए इसका इंतजार, या फिर मुकाबले में मौजूद दूसरी कारें हैं ज्यादा बेहतर, सबकुछ जानिए यहां

    दोनों कारों में ये फीचर्स हैं कॉमन

    Hyundai Grand i10 Nios touchscreen
    Hyundai Grand i10 Nios wireless phone charging

    जहां हुंडई एक्सटर का केबिन और एक्सटीरियर डिजाइन ग्रैंड आई10 निओस से अलग है तो वहीं दोनों कारों में कुछ फीचर्स कॉमन भी है। 

    एक्सटर में ग्रैंड आई10 निओस की तरह 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस भी ग्रैंड आई10 निओस के समान है और इसमें भी मैनुअल और एएमटी की चॉइस के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। दोनों ही कारों में सीएनजी का ऑप्शन भी रखा गया है। 

    लॉन्च एवं संभावित कीमत 

    Hyundai Exter rear

    हुंडई एक्सटर कार को 10 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। टाटा पंच के अलावा इसका मुकाबला सिट्रोएन सी3, मारुति फ्रॉन्क्स,निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई एक्सटर 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है