• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर प्राइस एनालिसिसः क्या टाटा पंच से सस्ती होगी ये माइक्रो एसयूवी कार, जानिए यहां

    एक्सटर हुंडई की नई एंट्री-लेवल एसयूवी कार होगी जिसे वेन्यू के नीचे पोज़िशन किया जाएगा 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 22, 2023 11:33 ist
    info icon
    published onMay 22, 2023 11:33 IST
    last updated onMay 22, 2023 11:33 IST
    164 Views
    • Write a कमेंट

     

    Hyundai Exter front

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है। इस गाड़ी को हुंडई के लाइनअप में वेन्यू के नीचे पोज़िशन किया जाएगा। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा पंच से रहेगा। इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिज़ाइन, वेरिएंट्स, इंजन ऑप्शंस और सेफ्टी फीचर की जानकारी सामने आ चुकी है। एक्सटर कार की बुकिंग फिलहाल जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। सामने आई जानकारियों के अनुसार हमनें इस अपकमिंग माइक्रो एसयूवी की वेरिएंट वाइज़ कीमतों का अनुमान लगाया है जिसके बारे में जानेंगे आगे:

    सबसे पहले नज़र डालते हैं हुंडई एक्सटर की पावरट्रेन डिटेल्स पर:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    83 पीएस 

    टॉर्क 

    114 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    इस इंजन के साथ इसमें सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि, सीएनजी मॉडल के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसका सीएनजी वर्जन 69 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    Hyundai Exter

    अनुमान है कि इसमें ग्रैंड आई10 निओस और वेन्यू कार वाले ही फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिनमें बड़ी टचस्क्रीन यूनिट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सनरूफ शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस अपकमिंग कार में छह एयरबैग स्टैंडर्ड देना भी कंफर्म कर चुकी है। इसके अलावा इसमें ईएससी, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डैश कैम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    यहां देखिए इसकी संभावित वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्टः

    वेरिएंट 

    पेट्रोल-एमटी 

    पेट्रोल-एएमटी  

    सीएनजी 

    ईएक्स 

    6 लाख रुपये 

    -

    -

    ईएक्स (ओ)

    6.4  लाख रुपये 

    -

    -

    एस

    6.9  लाख रुपये 

    7.5  लाख रुपये 

    7.3  लाख रुपये 

    एस (ओ)

    7.3  लाख रुपये 

    -

    -

    एसएक्स 

    7.8  लाख रुपये 

    8.4  लाख रुपये 

    8.7  लाख रुपये 

    एसएक्स (ओ)

    8.2  लाख रुपये 

    8.8  लाख रुपये 

    -

    एसएक्स (ओ) कनेक्ट 

    8.5 लाख रुपये  

    9  लाख रुपये 

    -

    (ओ) ऑप्शनल वेरिएंट्स में कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं जिसके चलते इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अनुमान है कि एक्सटर के सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स के मुकाबले 90,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है, जबकि इसके एएमटी वेरिएंट्स 60,000 रुपये ज्यादा महंगे हो सकते हैं।

    Hyundai Exter

    संभावित प्राइस के मोर्चे पर यह मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक टक्कर देगी, ये हम जानेंगे यहांः

    हुंडई एक्सटर 

    टाटा पंच

    सिट्रोएन सी3 

    रेनो काइगर 

    निसान मैग्नाइट 

    6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये (संभावित)

    6 लाख रुपये से  9.52 लाख रुपये 

    6.16 लाख रुपये से 8.92 लाख रुपये 

    6.50  लाख रुपये से  11.23 लाख रुपये 

    6  लाख रुपये से  11.02 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    सेगमेंट में हुंडई एक्सटर का सीधा मुकाबला टाटा पंच से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन सिट्रोएन सी3 और सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से भी होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    adarsh kumar srivastava
    May 22, 2023, 1:00:05 AM

    Is there Sunroof in Hyundai Exter

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      adarsh kumar srivastava
      May 22, 2023, 12:57:36 AM

      Is there Sunroof is Hyundai Exter?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है