• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार प्रेस्टीज: क्या ये वेरिएंट लेना रहेगा बेहतर या इससे ऊपर वाला मॉडल लेने में है फायदा,जानिए यहां

    हमनें यहां अल्कजार के बेस वेरिएंट प्रेस्टीज का एनालिसिस किया यदि आप अल्कजार के इस वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये एनालिसिस जरूर देखना चाहिए।

    भानु
    भानु
    modified on जून 28, 2021 15:05 ist
    info icon
    published onJun 28, 2021 14:40 IST
    last updated onJun 28, 2021 15:05 IST
    289 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Alcazar Prestige

    3 रो मिड साइज एसयूवी सेगमेंट भारत में काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस सेगमेंट में क्रेटा एसयूवी पर बेस्ड अल्कजार की हाल ही में एंट्री हुई है ​जो काफी फीचर लोडेड कार है। इसमें दो तरह के इंजन: 1.5 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल की चॉइस दी गई है। इन इंजन के साथ कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक की चॉइस दी गई है।

    वेरिएंट के अनुसार अल्कजार में 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन की चॉइस दी गई है।
     

     

    पेट्रोल मैनुअल 6-सीटर/ 7-सीटर

    पेट्रोल ऑटोमैटिक 6-सीटर

    डीजल मैनुअल 6-सीटर/ 7-सीटर

    डीजल ऑटोमैटिक 

    प्रेस्टीज

    16.45 लाख रुपये/  16.30 लाख रुपये

    17.93 लाख रुपये

    16.68 लाख रुपये/  16.53 लाख रुपये

    18.01 लाख रुपये (केवल 7 सीटर)

    प्लेटिनम वेरिएंट

    1.92 लाख रुपये (केवल 7 सीटर)

    1.62 लाख रुपये

    1.92 लाख रुपये (केवल 7 सीटर)

    1.77 लाख रुपये (केवल 6 सीटर)

    Alcazar 6-seater

    क्यों खरीदें प्रेस्टीज वेरिएंट?

    ये अल्कजार का एकमात्र 7 सीटर डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन वाला वेरिएंट है। इस एंट्री लेवल वेरिएंट में कंपनी ने काफी अच्छे खासे फीचर्स दिए हैं जिनमें कुछ प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ,वायरलैस चार्जिंग,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस बड़ी टचस्क्रीन और 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम भी दिया  गया है।

    अल्कजार प्रेस्टीज 6 सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें:हुंडई अल्कजार Vs एमजी हेक्टर प्लस Vs टाटा सफारी Vs हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: प्राइस कंपेरिजन

    Alcazar 7-Seater

    अल्कजार प्रेस्टीज वेरिएंट फीचर लिस्ट

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    सेफ्टी

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट 

    हाइलाइट फीचर

    • एलईडी लाइटिंग

    • 17-इंच अलॉय

    • ड्यूल-टोन ब्राउन केबिन

    • 7-इंच एलसीडी ड्राइवर क्लस्टर 

    • कैप्टन सीटें (6-सीटर)

    • पैनोरमिक सनरूफ


    • फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक

    • ईएससी,वीएसएम

    • टायर प्रेशर मॉनिटर

    • रियर व्यू मॉनिटर

    • रिमोट इंजन स्टार्ट

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • ऑटो एसी

    • ऑटो हेडलैम्प्स

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक

    अन्य फीचर्स

    • शार्क फिन एंटीना

    • इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स

    • 64 कलर्स एम्बिएंट लाइटिंग

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • वन-टच टिप और टम्बल

    • रिक्लाइनिंग सीट्स (मिडिल एंड थर्ड रो)

    • टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग

    • रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • डुअल फ्रंट एयरबैग

    • आईएसओफिक्स

    • फ्रंट रो स्लाइडिंग सनवाइजर

    • दूसरी और तीसरी पंक्ति एसी वेंट

    • ऑटो एयर प्यूरीफायर, ड्राइव और ट्रैक्शन मोड, पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक)

    आर्कमीज ट्यून साउंड सिस्टम (6-स्पीकर)

    प्लेटिनम में अपग्रेड करने पर मिलेंगे ये फीचर्स

    • पडललैंप

    • 18-इंच अलॉय

    • लेदर अपहोल्स्ट्री

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • साइड और कर्टेन एयरबैग्स

    • सराउंड व्यू मॉनिटर (360-डिग्री कैमरा)

    • 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर  सीट

    • सेकंड रो हेडरेस्ट कुशन

    • बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम

    क्या प्रे​स्टीज वेरिएंट से बेहतर रहेगा इससे ऊपर वाला वेरिएंट?

    यदि आपको लगभग सभी कंफर्ट फीचर्स के साथ कुछ ज्यादा अच्छे सेफ्टी फीचर्स चाहिए तो फिर प्रेस्टीज वेरिएंट से अलग इससे ऊपर वाले वेरिएंट के बारे में सोचा जा सकता है। इसके मिड वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और साइड और कर्टेन एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि आपको इस वेरिएंट में प्रेस्टीज वेरिएंट की तरह फ्लेक्सिबल सीटिंग लेआउट के ऑप्शन नहीं मिलेंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपका बजट टाइट है तो आपको अल्कजार का प्लेटिनम वेरिएंट लेने के लिए एक्सट्रा 1.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

    Hyundai Alcazar Rear

    यहां क्लिक कर अल्कजार के सभी वेरिएंट्स का पूरा एनालिसिस देखें। 

    सभी अब सवाल ये उठता है कि अल्कजार का कौनसा वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेहतर? ऐसे में हमनें इसके एक एक वेरिएंट की खासियतों के बारे में काफी अच्छे से एक्सप्लेन किया है जो आप नीचे दिए गए लिंक क्लिक करते हुए जान सकते हैं।

    वेरिएंट स्नैपशॉट

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    प्रेस्टीज

    इस एंट्री लेवल वेरिएंट में काफी अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं मगर इस वेरिएंट में आपको 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन और डीजल-ऑटोमैटिक की ही चॉइस मिलेगी।

    प्लेटिनम

    इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है मगर इसमें वेंटिलेटेड सीट्स को छोड़कर बाकी सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस वेरिएंट में 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन की चॉइस भी दी गई है। 

    सिग्नेचर

    इस वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट का फीचर दिया गया है।. 

    यह भी पढ़ें:जल्द हुंडई अल्कजार 7 सीटर में मिल सकते हैं कई नए ऑप्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है