• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्काजार 7 सीटर एसयूवी अप्रैल के आखिर में होगी लॉन्च

    हुंडई जल्द ही भारत में एक थ्री-रो एसयूवी कार लाने वाली है जिसे अल्काजार नाम से पेश किया जाएगा। इस अपकमिंग कार को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) के प्रोडक्शन मॉडल से कंपनी अप्रैल के पहले सप्ताह में पर्दा उठाएगी जबकि भारत में इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 16, 2021 13:08 ist
    info icon
    published onMar 16, 2021 13:08 IST
    last updated onMar 16, 2021 13:08 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई जल्द ही भारत में एक थ्री-रो एसयूवी कार लाने वाली है जिसे अल्काजार नाम से पेश किया जाएगा। इस अपकमिंग कार को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) के प्रोडक्शन मॉडल से कंपनी अप्रैल के पहले सप्ताह में पर्दा उठाएगी जबकि भारत में इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    हुंडई अल्काजार 7 सीटर एसयूवी कार है जो क्रेटा पर बेस्ड होगी। यह क्रेटा से ज्यादा बड़ी और ज्यादा ऊंची होगी। कुछ समय पहले इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली थी जिसके अनुसार इस कार में 7 सीटर और 6 सीटर लेआउट का ऑप्शन मिलेगा। इसकी आखिरी रो की सीटें व्यस्क पैसेंजर की तुलना में बच्चों के बैठने के लिहाज से ज्यादा अच्छी होंगी। इसके एक्सटीरियर को रेगुलर क्रेटा से अलग बनाने के लिए कंपनी इसमें नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील और नई रियर प्रोफाइल जैसे अपडेट देगी।

    अल्काजार कार में क्रेटा वाले फीचर दिए जाएंगे। इस लिस्ट में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर शामिल हैं। कंपनी इसमें पावर टेलगेट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एसी वेंट, थर्ड रो में यूएसबी पोर्ट और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दे सकती है।

    2020 Creta Interior

    अल्काजार में क्रेटा वाले इंजन दिए जा सकते हैं। क्रेटा कार में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिनका पावर आउटपुट क्रमशः 143पीएस/250एनएम और 115पीएस/250एनएम है। टर्बो इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल व 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

    हुंडई अल्काजार की प्राइस क्रेटा बेस्ड वेरिएंट से करीब एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। क्रेटा की कीमत 9.99 लाख से 17.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से रहेगा।

    यह  भी पढ़ें : मार्च में हुंडई सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, ऑरा और कोना इलेक्ट्रिक समेत इन कारों पर मिल रही है 1.5 लाख रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है