• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने जारी की नई जैज़ की टीज़र इमेज, 23 अक्टूबर को होगी शोकेस

    उम्मीद की जा रही है कि होंडा भारत में नई जैज़ को 2020 के अंत या 2021 की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 17, 2019 13:14 ist
    info icon
    published onOct 17, 2019 13:14 IST
    last updated onOct 17, 2019 13:14 IST
    755 Views
    • Write a कमेंट

    • हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगी नई होंडा जैज़
    • 23 अक्टूबर को टोक्यो मोटर शो 2019 में होगी शोकेस
    • भारत में 2020 के आखिर या 2021 की शुरूआत में लॉन्च की जा सकती है ये कार
    • नई जैज़ का भारतीय वर्जन हायब्रिड सिस्टम से लैसा होगा कि नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं 

    होंडा ने चौथी जनरेशन जैज़ की टीज़र इमेज जारी कर दी है। इस टीज़र इमेज से कार के लुक्स को लेकर काफी कुछ समझा जा सकता है। इसका राउंडेड डिज़ाइन काफी हद तक 2009 में लॉन्च हुई सेंकड जनरेशन जैज़ की याद दिलाता है। 

    थर्ड जनरेशन जैज़ के मुकाबले इसकी स्टाइलिंग थोड़ी शार्प हो गई है। इस इमेज में बड़े और राउंड शेप वाले हैडलैंप, टेलगेट तक जाते हुए हॉरिज़ोंटल हैडलैंप और नया बंपर नज़र आ रहा है। कार के ग्लास भी पहले की तरह बड़े नज़र आ रहे हैं। 

    होंडा पहले ही इस बात ​से पर्दा उठा चुकी है कि वो नई जैज़ के अंतरराष्ट्रीय वर्जन में हायब्रिड सिस्टम से लैस ड्यूल मोटर देगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके भारतीय वर्जन में मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दे सकती है। हालांकि,कंपनी इन दोनों इंजन को आगामी बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड करेगी। 

    फिलहाल तो इस कार को लेकर केवल इतनी ही जानकारी हाथ लगी है और ज्यादा जानकारी के लिए हमें 23 अक्टूबर तक का इंतज़ार करना होगा, जब इसे टोक्यो मोटर शो 2019 में शोकेस किया जाएगा।   

    यह भी पढ़ें:इंटरनेट पर लीक हुई नई होंडा जैज़ की फोटो, टोक्यो मोटर-शो 2019 में उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा जैज़ पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा जैज़

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है