• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटरनेट पर लीक हुई नई होंडा जैज़ की फोटो, टोक्यो मोटर शो में उठेगा पर्दा

    होंडा भारत में नई जैज़ को 2020 के अंत या 2021 की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 15, 2019 19:22 ist
    info icon
    published onOct 15, 2019 19:22 IST
    last updated onOct 15, 2019 19:22 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • 23 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे है 2019 टोक्यो मोटर शो में इस कार से पूरी तरह से उठेगा पर्दा 
    • इसमें होंडा का ड्यूल मोटर हायब्रिड सिस्टम दिया गया है। 
    • 2020 के आखिर या 2021 की शुरूआत में भारत आ सकती है ये कार

    होंडा 23 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे टोक्यो मोटर शो 2019 के दौरान नई जनरेशन जैज़ से पर्दा उठाएगी। इस कार का एक्सटीरियर डिज़ाइन भारत में काफी पॉपुलर सेकंड जनरेशन जैज़ की याद दिलाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंटरनेट पर नई जनरेशन होंडा जैज़ की तस्वीर  लीक हो चुकी है। 

    लीक हुई तस्वीरों में केवल कार के फ्रंट हिस्सा दिखाई दिया है। कार के कर्वी शेप वाले हैडलैंप भारत में पहली बार लॉन्च की गई जनरेशन फर्स्ट जैज़ की याद दिलाते हैं। 

    इसमें कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स थर्ड जनरेशन जैज़ की भी याद दिलाते हैं। न्यू जनरेशन जैज़ की फ्रंट ग्रिल पर मोटी क्रोम बार दी गई है जिससे इसे मूंछो जैसा आकार मिलता है। यह एलिमेंट मौजूदा जनरेशन जैज़ से लिया गया है। लीक हुई तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कार के पिछले हिस्से पर रैपराउंड टेललैंप दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो यहां कंपनी डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन दी जा सकती है। 

    फिलहाल तो इस कार के केवल फ्रंट पार्ट की तस्वीर ही सामने आई है और ज्यादा जानकारी के लिए हमें 23 अक्टूबर तक का इंतज़ार करना होगा। होंडा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो न्यू जनरेशन जैज़ में हायब्रिड सिस्टम से लैस ड्यूल मोटर देगी। यही इंजन अपकमिंग न्यू जनरेशन होंडा सिटी में भी दिया जाएगा। 

    उम्मीद की जा रही है कि  
    फोटो सौजन्य 1 , फोटो सौजन्य 2 

    यह भी पढ़ेगा: 2020 होंडा सिटी से नवंबर में उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा जैज़ पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vinod suthar
    Oct 15, 2019, 5:12:49 PM

    I have been driving Honda Jazz since August, 2012. Everything is great except that it lacks good pickup and power.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on होंडा जैज़

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है