• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा, चेन्नई में करेगी बाढ़ प्रभावित ग्राहकों की मदद

    चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित हुए अपने ग्राहकों की मदद के लिए होंडा कार इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएलद्) आगे आई है। कंपनी ने कई तरीकों से  ग्राहकों की सहायता करने का निर्णय लिया है। स्पेयर पार्ट्स पर 10 प्रतिशत की छूट, लेबर चार्ज और कई वैल्यू एडेड सर्विसों पर भी डिस्काउंट देने जैसे कदम शामिल हैं।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 22, 2015 16:25 ist
    info icon
    published onDec 22, 2015 15:35 IST
    last updated onDec 22, 2015 16:25 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    यह भी पढ़ें: होंडा कनेक्ट एप देगी होंडा कार से जुड़ी हर जानकारी

    इसके अलावा होंडा कंपनी  ने  30 हजार रूपए तक का एक्सचेंज बोनस और मौजूदा ग्राहकों को  20 हजार रूपए तक के लॉयल्टी बोनस देने की पेशकश भी की है। इसके अलावा अगर पार्ट्स को किसी अन्य जगह डिलीवर किया जाना है तो कंपनी ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी खुद वहन करेगी।  इसके अलावा, इंश्योरेंस संबंधी मामले भी जल्दी और आसानी से निपटाने के लिए कंपनी ने डीलरशिप पर अपनी टीमों को तैनात किया है।

    होंडा कार इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ कैटसुशी इनोय का कहना है कि ‘हम  बाढ़  की गंभीरता से समझते हैं । बड़ी संख्या में हमारे ग्राहकों की कारें आंशिक या पूरी तरह में पानी में डूब गई हैं।  हम  कोशिश कर रहे हैं कि रिपेयर के लिए आए  ग्राहकों को जल्द से जल्द उनकी कारें मिल जाएं।‘

    यह भी पढ़ें: फ्यूल पाइप में गड़बड़ी, होंडा रिकॉल करेगी 90 हजार कारें

    होंडा के अलावा मारूति सुजुकी जैसी कई कंपनियां इस आपदा से हुए नुकसान को संभालने और उसकी भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है