• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महंगी हुईं होंडा की कारें, दस हजार रूपए तक बढ़े दाम

    होंडा ने भी टोयोटा, टाटा और स्कोडा की तर्ज पर कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद होंडा की कारें 10 हजार रूपए तक महंगी हो गई हैं।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 11, 2016 16:17 ist
    info icon
    published onJan 11, 2016 16:17 IST
    last updated onJan 11, 2016 16:17 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अपनी  हैचबैक ब्रिओ के दाम 2 हजार रूपए बढ़ाए हैं। अब इसकी कीमत 4­.27 लाख से 6.­85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच होगी। वहीं अमेज़ और जैज़  के दाम 3,500 और 4,800 रूपए तक बढ़ाए गए हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी  प्रीमियम एसयूी सीआर-वी में देखने को मिली है। इसके दामों में 10 हजार रूपए का इजाफा किया गया है। अब इसकी कीमत करीब 25.­20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के करीब होगी। वहीं होंडा सिटी और मोबिलियो के दामों में तीन हजार रूपए की वृद्धि हुई है।

    होंडा से पहले पांच जनवरी को स्कोडा और टोयोटा ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाईं थी। स्कोडा ने ऑक्टाविया के पेट्रोल वेरिएंट के दामों में सर्वाधिक 33 हजार रूपए का इजाफा किया। वहीं टोयोटा ने इसी तरह कैमरी की कीमत 31,500 रूपए बढ़ाई थी। टोयोटा ने दूसरे मॉडलों की कीमतें भी बढ़ाई लेकिन कैमरी की तुलना में वह बढ़ोतरी अपेक्षाकृत रही। इनके अलावा, मारूति सुज़ुकी, हुंडई, बीएमडब्ल्यू और निसान की ओर से 1 जनवरी 2016 से कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक बढ़ी हुई कीमतें लागू नहीं की गई हैं।

    यह भी पढ़ें :

    टोयोटा, स्कोडा और टाटा की कारें हुईं महंगी

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है