• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल में होंडा की कारें 16 हजार रूपए तक होंगी महंगी

    दूसरी कार कंपनियों की तर्ज पर अब होंडा भी नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कारों की कीमतों में 16 हजार रूपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि बढ़ती उत्पादन लागत की वजह से दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कीमत में बढ़ोतरी मॉडल के हिसाब से 10 हजार से लेकर 16 हजार रूपए तक होगी। यह बढ़ी हुई कीमतें जनवरी, 2016 से लागू होंगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 24, 2015 11:39 ist
    info icon
    published onDec 24, 2015 11:39 IST
    last updated onDec 24, 2015 11:39 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Cars Announces Price Hike of Rs. 16,000 from January 2016

    यह भी पढ़ें: स्कोडा, निसान और डटसन भी बढ़ाएंगे कीमतें, 50 हजार तक महंगी होगी कारें

    होंडा के मार्केटिंग एंड सेल्स सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ज्ञानेश्वर सेन का कहना है कि ‘बढ़ती उत्पादन लागत के वजह से कारों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। हम होंडा कारों की कीमतें 10 हजार से लेकर 16 हजार तक बढ़ाने जा रहे हैं । यह बढ़ी हुई कीमत माॅडल पर निर्भर करेगी।’

    Honda Cars Announces Price Hike of Upto Rs. 16,000 from January 2016

    यह भी पढ़ें: नए साल में महंगी होंगी टोयाटा की कारें, तीन फीसदी बढ़ेंगे दाम

    कीमतों में बढ़ोतरी बात करें तो होंडा से पहले ही कई कंपनियां कारों  के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। हुंडई ने कारों की कीमतें 30 हजार, मारूति ने 20 हजार, निसान और स्कोडा ने तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, मर्सिडीज ने अपनी कारों की कीमत में 2 प्रतिशत व बीएमड्ब्ल्यू ने 3 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। होंडा कंपनी की ओर से भारत में अभी ब्रिओ, अमेज, होंडा सिटी, मोबिलियो, जैज़ और सीआर-वी कारों की बिक्री की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: नए साल में दो फीसदी महंगी होने जा रही हैं मर्सिडीज़ कारें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है