• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड की डिलीवरी हुई शुरू

    इस सेडान कार पर छह महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 19.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।  होंडा सिटी हाइब्रिड में सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 126 पीएस और 253 एनएम है।   कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है।   इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस के साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट फीचर दिए गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 04, 2022 19:04 ist
    info icon
    published onMay 04, 2022 19:04 IST
    last updated onMay 04, 2022 19:04 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    honda city hybrid

    • इस सेडान कार पर छह महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 19.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। 

    • होंडा सिटी हाइब्रिड में सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 126 पीएस और 253 एनएम है।  

    • कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है।  

    • इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस के साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट फीचर दिए गए हैं। 

    होंडा ने सिटी हाइब्रिड की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारत में यह हाइब्रिड कार केवल एक टॉप वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसकी प्राइस 19.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इस नई सेडान कार पर छह महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    honda city hybrid

    नई होंडा सिटी हाइब्रिड में सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो मास मार्किट कारों के लिए एकदम नया फीचर है।  इस कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (98 पीएस) के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट 126 पीएस और 253 एनएम है।  सिटी हाइब्रिड तीन ड्राइव मोड प्योर ईवी, हाइब्रिड और पेट्रोल के साथ आती है। 

    इस कार में सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है जिसके साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा, ईएससी और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिए गए हैं।  

    honda city hybrid

    सिटी हाइब्रिड कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें रेगुलर मॉडल वाले फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें फुल एलईडी लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलेक्सा इंटीग्रेशन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सेमी- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। 

    सेगमेंट में होंडा सिटी हाइब्रिड का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। लेकिन, इसका कम्पेरिज़न स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्ट्स से जरूर रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी हाइब्रिड भारत में हुई लॉन्च, कीमत 19.5 लाख रुपए

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है