• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में चल रही है नई होंडा सिविक की टेस्टिंग, कैमरे में कैद हुई कार

    नई होंडा सिविक के भारतीय कार बाजार में लौटने की संभावनाएं और मजबूत होती नज़र आ रही हैं। नई सिविक की देश में टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान नई सिविक को देखा गया है। सूत्रों से पता चला है कि होंडा इंडिया ने थाईलैंड में बनी नई सिविक को टेस्टिंग के लिए यहां मंगवाया है। नई सिविक को हाल ही में बीजिंग मोटर शो-2016 में उतारा गया था।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जून 07, 2016 14:29 ist
    info icon
    published onJun 07, 2016 12:43 IST
    last updated onJun 07, 2016 14:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिविक के भारतीय कार बाजार में लौटने की संभावनाएं और मजबूत होती नज़र आ रही हैं। नई सिविक की देश में टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान नई सिविक को देखा गया है। सूत्रों से पता चला है कि होंडा इंडिया ने थाईलैंड में बनी नई सिविक को टेस्टिंग के लिए यहां मंगवाया है। नई सिविक को हाल ही में बीजिंग मोटर शो-2016 में उतारा गया था। रत में होंडा सिविक काफी सफल कारों में शुमार रही है। भारत में इसे पहली बार साल 2006 में लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ वक्त बाद इसे बंद कर दिया गया।

    थाईलैंड में नई सिविक को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इसमें 1.8 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा है, यह इंजन 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन है, इसकी ताकत 173 पीएस और टॉर्क 230 एनएम का है। टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली सिविक को आरएस नाम दिया गया है। इसके डिजायन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। भारत में जिस कार की टेस्टिंग चल रही है वह 1.8 लीटर इंजन वाली कार है। इसमें ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक टेस्टिंग के लिए आई कार सिविक का टॉप वेरिएंट ईएल है। इसमें बाहर की तरफ 16 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। केबिन में लैदर अपहोल्स्ट्री, टीएफटी एलसीडी टचस्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ स्पीकर्स वाला सात इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, की-लैस एंट्री एंड गो के अलावा और भी कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

    लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, हुंडई एलांट्रा, फॉक्सवेगन ज़ेटा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। माना जा रहा है कि नई सिविक अगले साल यानी 2017 की शुरुआत में यहां लॉन्च होगी। इस साल के आखिर में होंडा नई अकॉर्ड को लॉन्च करेगी। नई अकॉर्ड को होंडा ने दिल्ली ऑटो एक्सपो-2016 में भी पेश किया था।  

    भारतीय बाज़ार में होंडा के पास फिलहाल सबसे लग्ज़री पेशकश सिटी सेडान है। अगर सिविक हाईब्रिड को यहां उतारा जाता है तो यह सिटी से ऊपर की प्रीमियम होंडा कार चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प होगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है