• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होडा सिटी स्पोर्ट भारत में लॉन्च: ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स वाला ​लिमिटेड एडिशन है ये, कीमत 14.89 लाख रुपये

    ये इस कॉम्पैक्ट सेडान के मिड वेरिएंट वी पर बेस्ड है और इसमें केवल सीवीटी गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 20, 2025 16:09 ist
    info icon
    published onJun 20, 2025 15:43 IST
    last updated onJun 20, 2025 16:09 IST
    248 Views
    • Write a कमेंट

     

    Honda City Sport launched

    • सीमित संख्या में ही उपलब्ध रहेगी ये और वी वेरिएंट के मुकाबले 49,000 रुपये ज्यादा रखी गई है इसकी कीमत 
    • ब्लैक ग्रिल,अलॉय व्हील्स और बूट माउंटेड स्पॉयलर जैसे दिए गए हैं फीचर्स 
    • डैशबोर्ड पर रेड इंसर्ट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम और सीटों एवं डोर पैड्स पर रेड स्टिचिंग दी गई है इसमें 
    • 8 इंच टचस्क्रीन,रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी और 4 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए ​हैं इसमें
    • 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर एवं लेवल-2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स से भी है लैस 
    • 121 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर नेचुरली ​एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का दिया गया है ऑप्शन

    हाल ही में टीजर जारी करने बाद सीमित संख्या में उपलब्ध रहने वाली होंडा सिटी स्पोर्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। रेगुलर होंडा सिटी के कंपेरिजन में इसमें ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स और इसे स्पोर्टी बनाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। 

    नई सिटी स्पोर्ट मे और क्या कुछ दिया गया है खास? कीमत समेत जानिए आगे:

    कीमत

    Vवेरिएंट

    वी सीवीटी 

    स्पोर्ट सीवीटी नया

    कीमत में अंतर

    कीमत

    14.40 लाख रुपये

    14.89 लाख रुपये

    +  49,000 रुपये

    कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार

    जैसा कि टेबल में देखा जा सकता है,रेगुलर वी सीवीटी ऑप्शन वाले वेरिएंट के मुकाबले नई सिटी स्पोर्ट की कीमत 49,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    क्या दिया गया है नया?

    Honda City Sport front
    Honda City Sport rear

    इस कॉम्पैक्ट सेडान के नए मॉडल के ओवरऑल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है,मगर स्पोर्ट एडिशन में नए ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे ये रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी नजर आ रही है। 

    Honda City Sport black grille
    Honda City Sport grey 15-inch alloy wheels

    इस एडिशन में ब्लैक कलर की नए डिजाइन की ग्रिल,आउटसाइड रियरव्यू मिरर और बूट स्पॉयलर दिया गया है जिससे इसे आकर्षक लुक मिल रहा है। ओवरऑल थीम के साथ इस वेरिएंट में ग्रे कलर के 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसे रेगुलर वेरिएंट्स से अलग लुक देने के लिए टेलगेट पर 'स्पोर्ट' की बैजिंग दी गई है। ये 3 मोनोटोन एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है जो इस प्रकार से है:

    • रेडिएंट रेड मैटेलिक
    • प्लेटिनम व्हाइट पर्ल
    • मिटिरॉइड ग्रे मैटेलिक 

    Honda City Sport dashboard
    Honda City Sport cabin

    इसके केबिन में एक ऐसी वेंट से दूसरे एसी वेंट तक जाती कॉन्ट्रास्टिंग रेड ट्रिम के साथ ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है और इसमें रे​ड एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है। इसकी सीटों और डोरपैड्स को रे​ड स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट की फिनिशिंग भी दी गई है जिससे ये काफी स्पोर्टी नजर आती है। इसके 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील को भी यही फिनिशिंग दी गई है जबकि एसी वेंट्स पर ग्लॉस ब्लैक सराउंडिंग दी गई है। 

    इन सबके अलावा तो इसमें रेगुलर सिटी के वी वेरिएंट वाली ही चीजें दी गई है। 

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी

    Honda City Sport front seats

    वी वेरिएंट और इस रेड एडिशन के बीच वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कलर्ड मल्टी-इंफो डिस्प्ले के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स कॉमन है। इसमें  पैडल शिफ्टर्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें वायरलेस फोन चार्जर, सिंगल-पैनल सनरूफ और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स नहीं दिए गए है, जो सभी टॉप वेरिएंट के साथ उपलब्ध हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, मैनुअल रूप से एडजस्ट होने वाला डे/नाइट  इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर डिफॉगर दिया गया है। इसमें सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सूट भी दिया गया है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Honda City Sport side profile

    होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जिसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध् है। इसकी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्टेप सीवीटी*

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    *सीवीटी = कंटिन्युअस वेरिएबल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    होंडा सिटी कार के दूसरे वेरिएंट्स में मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    कंपेरिजन

    Honda City Sport driving

    सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, फोक्सवैगन वर्ट्स और स्कोडा स्लाविया से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है