• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी स्पोर्ट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, फोटो में देखिए इसमें क्या कुछ मिलता है खास

    %3Cp%3E%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%97%

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 23, 2025 20:07 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 20:07 IST
    last updated onJun 23, 2025 20:07 IST
    210 Views
    • Write a कमेंट

    सिटी स्पोर्ट की कीमत रेगुलर वी वेरिएंट से 49,000 रुपये ज्यादा है और देशभर में इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है

    हाल ही में होंडा सिटी स्पोर्ट को भारत में पेश किया गया है जिसकी कीमत 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अब यह नई होंडा कार देशभर में कंपनी के डीलरशिप पर डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। लोकप्रिय सेडान कार का यह स्पेशल एडिशन मिड वेरिएंट वी पर बेस्ड है और इसमें स्पोर्टी लुक के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे इसमें क्या कुछ खास मिलता है:

    डिजाइन

    Honda City Sport Arrives At Dealership

    होंडा सिटी स्पोर्ट में बाहर की तरफ ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग दिखाते हैं। आगे की तरफ इसमें शार्प एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जो ग्रिल पर दिए गए ग्लोस ब्लैक पेनल और ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग को कॉम्प्लिमेंट देते हैं। बंपर का डिजाइन स्टैंडर्ड सिटी जैसा है, लेकिन ग्रिल पर ब्लैक डिटेलिंग इसे ज्यादा शानदार वाइब देती है।

    Honda City Sport Arrives At Dealership
    Honda City Sport Arrives At Dealership

    साइड में इसमें 15-इंच ग्रे अलॉय व्हील दिए गए हैं जो सबसे पहले आपका ध्यान खींचते हैं। वहीं स्टैंडर्ड वर्जन में सिल्वर कलर अलॉय व्हील दिए गए हैं। आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) को ब्लैक कलर में रखा गया है।

    Honda City Sport Arrives At Dealership

    पीछे से होंडा सिटी स्पोर्ट स्टैंडर्ड मॉडल जैसी है। हालांकि गौर से देखने पर आपको इसमें बूट लिड पर एक ग्लोस ब्लैक लिप स्पॉइलर नजर आएगा। टेलगेट के दोनों तरफ ‘सिटी’ और ‘स्पोर्ट’ बैजिंग अलग से दिखाई देती है। टेल लैंप्स के डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है।

    सिटी स्पोर्ट तीन एक्सटीरियर कलर: रेडिएंट रेड, प्लेटिनम व्हाइट और मेटियोरॉइड में उपलब्ध है।

    केबिन और फीचर

    Honda City Sport Arrives At Dealership

    होंडा सिटी स्पोर्ट के केबिन में ब्लैक थीम दी गई है जो एक्सटीरियर डिजाइन के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। इसके डैशबार्ड, सीट और डोर पेड पर रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग की गई है। डोर पेड पर आर्मरेस्ट के साथ सॉफ्ट-टच इनसर्ट और पेडिंग पर रेड स्टिचिंग दी गई है जो इसे शानदार लुक दे रहे हैं।

    Honda City Sport Arrives At Dealership
    Honda City Sport Arrives At Dealership

    डैशबोर्ड डिजाइन रेड मैटेलिक टच और डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैली एम्बिएंट लाइटिंग को छोड़कर रेगुलर मॉडल जैसा ही है। 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट फिनिश और रेड स्टिचिंग भी दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है।

    Honda City Sport Arrives At Dealership
    Honda City Sport Arrives At Dealership

    आगे की सीट काफी आरामदायक है और रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट फिनिश दी गई है। पीछे की सीट पर कप होल्डर के साथ एक फोल्ड होने वाला सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है जो पीछे वाले पैसेंजर के कंफर्ट को बेहतर करता है।

    Honda City Sport Arrives At Dealership

    सिटी स्पोर्ट में वी वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं जिनमें एक 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर डिफॉगर, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    होंडा सिटी स्पोर्ट में रेगुलर मॉडल वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यहां देखिए इसके इंजन से जुड़ी जानकारी:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    गियरबॉक्स

    सीवीटी*

    *सीवीटी - कंटिन्यूसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    आप होंडा सिटी के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    होंडा सिटी स्पोर्ट की कीमत 14.89 लाख रुपये है। इसे वी वेरिएंट पर तैयार किया गया है जिसकी कीमत 14.40 लाख रुपये है। स्पोर्ट वर्जन की कीमत 49,000 रुपये ज्यादा है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस से है।

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है