• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी ऐज एडिशन लॉन्च, कीमत 9.75 लाख रूपए

    ऐज एडिशन को एसवी वेरिएंट पर तैयार किया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    published on अगस्त 06, 2018 19:02 ist
    info icon
    published onAug 06, 2018 19:02 IST
    last updated onAug 06, 2018 19:02 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Edge Edition

    होंडा ने सिटी सेडान का ऐज एडिशन लॉन्च किया है। इसे एसवी वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इस में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े हैं, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से आगे बनाते हैं।

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    • होंडा सिटी एसवी एमटी ऐज एडिशन (पेट्रोल): 9.75 लाख रूपए
    • होंडा सिटी एसवी एमटी ऐज एडिशन (डीज़ल): 11.10 लाख रूपए

    नए फीचर

    Honda City Edge Edition

    • स्पेशल एडिशन बैजिंग

    Honda City Edge Edition

    • 15 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील

    Honda City Edge Edition

    • रिवर्स पार्किंग कैमरा, आईआरवीएम डिस्प्ले

    Honda City Edge Edition

    • रियर पार्किंग सेंसर

    नए फीचर के अलावा बाकी फीचर रेग्यूलर एसवी वेरिएंट से लिए गए हैं। इस लिस्ट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, डे-नाइट आईआरवीएम, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वेंट, क्रूज़ कंट्रोल, इंटिग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऊपर नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील शामिल है।

    होंडा सिटी ऐज एडिशन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा है, जो 119 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन लगा है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। रेग्यूलर होंडा सिटी में मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। ऐज एडिशन एसवी वेरिएंट पर बेस है, इस वजह से इस में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    रेग्यूलर होंडा सिटी की बात करें तो इसकी कीमत 8.77 लाख रूपए से 13.92 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, टोयोटा यारिस और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से है।

    यह भी पढें : नई होंडा ब्रियो से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है