• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में कल लॉन्च होगी होंडा सिटी 2020, जानिए क्या मिलेगा खास

    होंडा सिटी 2020 (Honda City 2020) को भारत में कल यानी 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी कुछ दिनों पहले इस कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक नई होंडा सिटी कार को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 5000 रुपए और होंडा डीलरशिप से 21,000 रुपए में बुक करवा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जुलाई 15, 2020 14:41 ist
    info icon
    published onJul 14, 2020 11:07 IST
    last updated onJul 15, 2020 14:41 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • होंडा सिटी 2020 को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
    • इच्छुक ग्राहक नई होंडा सिटी को 5000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे।
    • इसका मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सियाज़, टोयोटा यारिस और स्कोडा से होगा। 

    होंडा (Honda) अपनी पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में कल यानी 15 जुलाई को लॉन्च करेगी। कंपनी कुछ दिनों पहले इस कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक नई होंडा सिटी कार को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 5000 रुपए और होंडा डीलरशिप से 21,000 रुपए में बुक करवा सकते हैं।

    कंपनी अपनी सिटी सेडान के न्यू जनरेशन मॉडल को लगभग छह साल बाद लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि चौथी जनरेशन की सिटी को भारत में 2014 में  लॉन्च किया गया था।     

    2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) में हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप्स और टेललैंप्स पर एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं। नई सिटी सेडान के टॉप वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय व्हील्स, सनरूफ, 7-इंच सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और वेबलिंक सपोर्ट करने वाला 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलेक्सा कम्पैटिबिलिटी और होंडा की कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। 

    यह भी पढ़ें : इमेज गैलरी: कैसा है होंडा सिटी 2020 का इंटीरियर लेआउट, जानिए यहां

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रखा गया है। वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। 

    कंपनी ने फिलहाल न्यू होंडा सिटी की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत 11 लाख रुपए से 15 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। यदि आप नई होंडा सिटी की कीमत जानने के इच्छुक हैं तो यहां इसकी वेरिएंट वाइज संभावित प्राइस देख सकते हैं। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सियाज़, टोयोटा यारिस, स्कोडा रैपिड और चौथी जनरेशन की सिटी से होगा। 

    अगर आप जानना चाहते हैं कि राइड के मामले में कैसी होगी ये कार तो यहां देखें न्यू होंडा सिटी का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी 2020 की वेरिएंट वाइज़ फीचर लिस्ट हुई लीक, जानिए बेस मॉडल में क्या मिलेगा खास

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है