• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है होंडा की नई दमदार एसयूवी अवेंशियर

    एसयूवी फैंस के लिए होंडा ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी अवेंशियर से पर्दा हटा दिया है। अवेंशियर को 14वें बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोटिव एग्जिबिशन में शो-केस किया गया है। चीन में यह एसयूवी इस साल के अंत तक उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे भारत और यूरोप में कब तक उतारा जाएगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 26, 2016 18:25 ist
    info icon
    published onApr 26, 2016 16:30 IST
    last updated onApr 26, 2016 18:25 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट


    अवेंशियर को होंडा की कॉन्सेप्ट डी एसयूवी मॉडल पर बनाया गया है। यह देखने में कूपे जैसी नजर आती है। कार के फ्रंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, स्किड प्लेट और मोटी क्रोम ग्रिल दी गई है, जिस पर होंडा का लोगो लगा हुआ है। पीछे की तरफ  स्लोपिंग रूफ लाइन दी गई है, जो टेललैंप्स पर खत्म होती है। पीछे की तरफ भी स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे दमदार लुक देती है। कंपनी ने इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने एक इमेज़ जारी की है। इसमें लेफ्ट-हैंड ड्राइव वाली कार दिखाई गई है। इसके डैशबोर्ड पर सेंटर में बड़ी टचस्क्रीन दी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह चारों पहियों को पावर सप्लाई करेगा। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। ऐसी भी संभावना है कि होंडा इसके बेस वेरिएंट में सीआर-वी की तरह 2.4 लीटर का इंजन भी दे सकती है। चीन में होंडा के पास एसयूवी सेगमेंट में सीआर-वी और एचआर-वी उपलब्ध हैं। अवेंशियर को सीआर-वी के ऊपर रखा जाएगा। कीमत की बात करें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 23.2 लाख रूपए हो सकती है। होंडा पांच मई को भारत में बीआर-वी को लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी अवेंशियर को भी जल्द ही भारत में उतारेगी।

    यह भी पढ़ेंः डब्ल्यूआर-वी नाम से आएगी होंडा की छोटी एसयूवी

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है