• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस मानसून होंडा की इन कारों पर मिल रहे हैं शानदार आॅफर्स, देखिए अभी

    ये आॅफर्स मॉडल के अनुसार कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य रुप में पेश किए जा रहे हैं।

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 16, 2019 16:54 ist
    info icon
    published onAug 16, 2019 12:00 IST
    last updated onAug 16, 2019 16:54 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    इस मानसून सीज़न में होंडा अपनी कुछ कारों पर शानदार आॅफर्स की पेशकश कर रही है। हालांकि,कंपनी के मॉडल लाइनअप में मौजूद अकॉर्ड हायब्रिड को छोड़कर हर मॉडल पर कोई ना कोई आॅफर दिया जा रहा है। 

    ध्यान दें: यह ऑफर्स 31 अगस्त 2019 तक ही मान्य है। विभिन्न डीलर्स और शहरों के अनुसार इन ऑफर्स की राशि अलग-अलग हो सकती है।

     

    वेरिएंट

    एक्सटेंडेड वॉरन्टी

    कैश डिस्काउंट

    एक्सचेंज बोनस

    अन्य फायदे

    अमेज़

    ऐस लिमिटेड एडिशन को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट पर

    चौथा और पांचवा साल

     

    30,000 रुपये

    3 साल का होंडा कार मेनटेनेंस पैकेज (बिना एक्सचेंज)

    अमेज़

    पेट्रोल और डीज़ल वाला ऐस एडिशन वीएक्स एमटी और सीवीटी वेरिएंट

     

     

    30,000 रुपये

    3 साल का होंडा कार मेनटेनेंस पैकेज (बिना एक्सचेंज)

    जैज़

    सभी

     

    25,000 रुपये

    25,000 रुपये

     

    डब्लयूआ- वी

    सभी

     

    25,000 रुपये

    20,000 रुपये

     

    सिटी

    सभी

     

    32,000 रुपये

    30,000 रुपये

     

    बीआर-वी

    सभी

     

    33,500 रुपये

    50,000 रुपये

    26,500 रुपये की एसेसरीज़ (एक्सचेंज के साथ) 36,500 रुपये (बिना एक्सचेंज के)

    सिविक

    पेट्रोल (वीएक्स, ज़ेडएक्स)

     

     

    25,000 रुपये

     

    सिविक

    पेट्रोल वी, डीज़ल वीएक्स,ज़ेडएक्स

     

    50,000 रुपये

    25,000 रुपये

     

    सीआर-वी

    सभी

     

    4 लाख रुपये

     

     

    होंडा अमेज़: होंडा की इस सब 4 मीटर सेडान कार पर जुलाई महीने में पेश किए गए आॅफर ​इस महीने भी दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी पर चौथे और पांचवे साल के लिए 12,000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरन्टी के साथ 16,000 रुपये तक के 3 साल के मेंटेंनेंस पैकेज की पेशकश की जा रही है।

    अपनी पुरानी कार के बदले नई अमेज़ खरीदने पर आपको बिना किसी मेंटेंनेंस पैकेज के 30,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। ऐसे में आप इस कार की खरीद पर करीब 42000 रुपये की बचत कर सकते हैं। अमेज़ का ऐस लिमिटेड एडिशन सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    होंडा जैज़ और डब्ल्यूआर-वी: कंपनी की  प्रीमियम हैचबैक जैज़ पर 50,000 रुपये की कुल बचत के साथ 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं, डब्ल्यूआरवी पर 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस की पेशकश की जा रही है।  

    Honda Jazz

    होंडा सिटी: होंडा की यह लोकप्रिय सेडान 30,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस और 32,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। 

    होंडा बीआर-वी: यदि आप अपनी कोई पुरानी कार के बदले होंडा की यह एमपीवी कार खरीदते हैं तो आपको 1.1 लाख रुपये तक के कई फायदे मिल सकते हैं। इस कार पर मुफ्त एसेसरीज़ और कैश डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। य​दि आप बिना एक्सचेंज बोनस के नई बीआरवी खरीदते हैं तो आप 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि होंडा, बीआरवी को 2019 के अंत तक बंद करने जा रही है। 

    होंडा सिविक: इस गाड़ी पर पहले से कई ज्यादा आॅफर्स की पेशकश की जा रही है मगर, केवल चुनिंदा वेरिएंट पर। सिविक के वीएक्स और जेडएक्स पर केवल 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस आॅफर किए जा रहे हैं। वहीं, एंट्री लेवल वेरिएंट वी पेट्रोल और डीज़ल पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    होंडा सीआर-वी: अब होंडा अपनी इस एसयूवी कार पर 2.5 लाख रुपये तक के कैश डिस्काउंट की जगह 4 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    m
    madhusudan amar
    Aug 16, 2019, 2:55:40 PM

    For yellow board diesel honda amaze smt car the company has cancelled d standard warranty only....with out warranty how can we purchase it....

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है