• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर और महिंद्रा थार के बीच हैं ये सात बड़े अंतर

    मारुति जिम्नी 5-डोर और महिंद्रा थार में से कौनसी कार है ज्यादा बड़ी ये हैं दोनों में 7 बड़े अंतर पावरफुल, इसके बारे में जानेंगे यहां

    स्तुति
    स्तुति
    published on जनवरी 13, 2023 18:02 ist
    info icon
    published onJan 13, 2023 18:02 IST
    last updated onJan 13, 2023 18:02 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    लंबे इंतज़ार के बाद अब आखिरकार मारुति ने जिम्नी 5-डोर से भारत में पर्दा उठा दिया है। भारत में मारुति जिप्सी को बंद हुए चार साल हो गए हैं, ऐसे में अब कंपनी नई जिम्नी एसयूवी को लेकर आई है जो महिंद्रा थार को कड़ी टक्कर देगी।

    यह दोनों ही ऑफ-रोडिंग कारें हैं, लेकिन यह एक दूसरे से काफी अलग हैं। यहां हमनें नई मारुति जिम्नी का कंपेरिजन महिंद्रा थार से किया है, तो चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच क्या हैं सात बड़े अंतर:

    कौनसी कार बड़ी है?

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    स्पेसिफिकेशन 

    जिम्नी 

    थार 

    अंतर 

    लंबाई 

    3985 मिलीमीटर 

    3985 मिलीमीटर 

    -

    चौड़ाई 

    1645 मिलीमीटर 

    1820 मिलीमीटर 

    (-175 मिलीमीटर )

    ऊंचाई 

    1720 मिलीमीटर 

    1850 मिलीमीटर 

    (-130 मिलीमीटर )

    व्हीलबेस 

    2590 मिलीमीटर 

    2450 मिलीमीटर 

    +140 मिलीमीटर 

    ग्राउंड क्लियरेंस 

    210 मिलीमीटर 

    226 मिलीमीटर 

    (-16 मिलीमीटर )

    टायर साइज़ 

    15-इंच अलॉय 

    16-इंच स्टील व्हील्स/ 18-इंच अलॉय व्हील्स 

    -

    दो एक्स्ट्रा डोर के बावजूद भी जिम्नी और थार की लंबाई एकदम बराबर है, लेकिन मारुति की एसयूवी कार के व्हीलबेस का साइज़ ज्यादा है, जिसके चलते इसमें बेहतर लेगरूम स्पेस मिलेगा। वहीं, महिंद्रा थार ज्यादा चौड़ी और ऊंची कार है, ऐसे में इस गाड़ी में ज्यादा केबिन स्पेस मिलता है। थार कार में मिलने वाला अतिरिक्त 16 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लियरेंस रेगुलर ड्राइविंग के हिसाब से इतना अच्छा नहीं है, मगर चुनौतीपूर्ण इलाकों में ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी अच्छा साबित होता है।

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    अगर आपको लगता है कि 3-डोर थार के मुकाबले में हमें 5-डोर जिम्नी को नहीं रखना चाहिए था तो ध्यान रखें कि अपकमिंग थार (5-डोर) एक ज्यादा प्रेक्टिकल और महंगी कार होगी। वहीं, जिम्नी सब 4-मीटर एसयूवी कार है जो अभी भी 3-डोर थार की तुलना में ज्यादा सस्ता ऑप्शन रहेगी।

    रियर सीटों के लिए आसान एक्सेस

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar
    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    यह दोनों ही 4-सीटर एसयूवी कारें हैं। थार में रियर सीट पैसेंजर के लिए कोई डोर नहीं दिया गया है, ऐसे में उन्हें पीछे जाने के लिए फ्रंट सीटों को एडजस्ट करके केबिन के अंदर एंट्री लेनी पड़ती है। वहीं, जिम्नी में रियर पैसेंजर्स के लिए डोर दिए गए हैं। हालांकि, यह स्थिति तब बदल जाएगी जब 5-डोर थार मार्केट में लॉन्च हो जाएगी जिसमें दो अतिरिक्त दरवाज़े मिलेंगे और फिर इस गाड़ी के अंदर पांच पैसेंजर आसानी से बैठ सकेंगे।

    सॉफ्ट टॉप का ऑप्शन नहीं

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar
    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    मारुति जिप्सी में मैटल और फैब्रिक टॉप की चॉइस मिलती थी, वहीं जिम्नी एसयूवी में केवल फिक्स्ड मैटल टॉप ही दिया गया है। महिंद्रा थार एक लाइफस्टाइल एसयूवी कार है जो कन्वर्टिबल सॉफ्ट रूफटॉप और प्लास्टिक कम्पोजिट हार्ड टॉप ऑप्शंस के साथ आती है।

    नेचुरली एस्पिरेटेड Vs टर्बोचार्ज्ड

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    स्पेसिफिकेशन 

    जिम्नी 

    पेट्रोल थार 

    डीजल थार 

    ड्राइवट्रेन 

    4X4

    4X2 / 4X4

    4X2

    4X4

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    105 पीएस 

    150 पीएस 

    119 पीएस 

    130 पीएस 

    टॉर्क 

    134.2 एनएम 

    320 एनएम 

    300 एनएम 

    300  एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी / 4-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    जिम्नी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और मारुति का पुराना 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस एसयूवी कार के साथ फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    वहीं, थार में ज्यादा पावरफुल 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो जिम्नी के मुकाबले 45 पीएस की ज्यादा पावर और 180 एनएम तक का ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी के साथ 4X4 और 4X2 वेरिएंट्स की चॉइस मिलती है। थार एसयूवी के साथ ज्यादा टॉर्क जनरेट करने वाला डीजल इंजन भी दिया गया है जो ऑफ-रोडिंग के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छा है। महिंद्रा थार में दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं जो हाइवे क्रूजिंग के लिए काफी अच्छे हैं।

    ऑफ-रोड टेक्नोलॉजी

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar
    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    थार और जिम्नी दोनों ही एसयूवी कार में लो रेंज ट्रांसफर केस के साथ शिफ्ट-ऑन-फ्लाई फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन दी गई है। जिम्नी में ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल्स फीचर का भी इस्तेमाल किया गया है जो तब काम आता है जब व्हील्स को पर्याप्त ट्रेक्शन नहीं मिल पाता।

    वहीं, थार में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफ्रेंशियल दिया गया है जो एक दमदार ऑफ-रोड फीचर है। यह दोनों व्हील्स को लिमिटेड पावर पहुंचाता है चाहे किसी भी व्हील की ग्रिप ज्यादा क्यों ना हो। इस गाड़ी में मेकेनिकल ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर भी दिया गया है, हालांकि यह फीचर इसके टॉप वेरिएंट एलएक्स डीजल के साथ ही मिलता है।

    फीचर लोडेड केबिन

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    कॉमन फीचर्स 

    जिम्नी 

    थार 

    • क्रूज़ कंट्रोल 
    • स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
    • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
    • 4 स्पीकर 
    • टिल्ट टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग
    • ड्यूल फ्रंट एयरबैग
    • रियर पार्किंग सेंसर
    • हिल होल्ड / डिसेंट कंट्रोल
    • ईएसपी
    • 15 इंच अलॉय व्हील्स 
    • ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप
    • हेडलैंप वॉशर
    • ऑटो एसी
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच यूनिट
    • पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
    • रियर व्यू कैमरा
    • छह एयरबैग
    • 16/18-इंच अलॉय व्हील्स 
    • ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट  
    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच यूनिट
    • रूफ माउंटेड स्पीकर
    • रियल टाइम एडवेंचर स्टेसटिक्स 
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    थार के मुकाबले जिम्नी में ऑटो एलईडी हेडलैंप, ऑटो एसी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, रियर कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, थार की तुलना में इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टीपीएमएस और रियल टाइम एडवेंचर स्टेस्टिक्स जैसे फीचर का अभाव है।

    प्राइस

    Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

    कीमत के मोर्चे पर जिम्नी 5-डोर थार से थोड़ी सस्ती हो सकती है। अनुमान है कि मारुति की इस ऑफ-रोडर कार की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। वहीं, थार के पेट्रोल फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की प्राइस 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि थार डीजल फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की प्राइस 14.16 लाख रुपये से शुरू है। वर्तमान में थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की प्राइस 10 लाख रुपये से 13.49 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स का सबसे करीबी मुकाबला 5-डोर जिम्नी से रहेगा।

    (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)

    यह भी देखेः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    R
    reva gowda
    Feb 9, 2023, 7:47:39 PM

    Maruti suzuki have any plan to diesel version in Jimny 4x4

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      k d
      Jan 22, 2023, 10:32:46 PM

      A tractor making company can never make as much refined vehicles as a car making company which is globally known for its durability and refinement. Only a smart buyer can understand this .

      जवाब
      Write a Reply
      2
      P
      pravin
      Jan 28, 2023, 6:58:41 PM

      For those too smart buyers, here is an update ..... Toyota initial business was automated handlooms... so better have some homework before barking... LOL

        जवाब
        Write a Reply
        2
        P
        pravin
        Jan 28, 2023, 6:58:41 PM

        For those too smart buyers, here is an update ..... Toyota initial business was automated handlooms... so better have some homework before barking... LOL

        जवाब
        Write a Reply
        3
        P
        pravin
        Jan 28, 2023, 7:00:34 PM

        Barking ?? oh sorry .. I meant talking... LOL

          जवाब
          Write a Reply
          1
          P
          ponnala anilkumar
          Jan 14, 2023, 7:12:48 PM

          Diseel version available

            जवाब
            Write a Reply

            explore similar कारें

            कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

            कार न्यूज़

            • ताजा खबरें

            ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

            • अपकमिंग
            • पॉपुलर
            *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
            ×
            हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है