• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने होंडा जैज, अमेज, डब्ल्यूआर-वी और सिटी पर पाएं 33,200 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    जैज़ कार पर 33,200 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।  चौथी और पांचवी जनरेशन की होंडा सिटी पर क्रमशः 30,400 रुपये और 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। मई महीने में होंडा डब्ल्यूआर-वी कार पर 26,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। होंडा अपनी अमेज़ कार पर इस माह 9,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है।   सिटी और डब्ल्यूआर-वी के डीजल वेरिएंट्स पर कोई भी ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 02, 2022 18:21 ist
    info icon
    published onMay 02, 2022 18:21 IST
    last updated onMay 02, 2022 18:21 IST
    659 Views
    • Write a कमेंट

    honda offers

    • जैज़ कार पर 33,200 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 

    • चौथी और पांचवी जनरेशन की होंडा सिटी पर क्रमशः 30,400 रुपये और 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    • मई महीने में होंडा डब्ल्यूआर-वी कार पर 26,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • होंडा अपनी अमेज़ कार पर इस माह 9,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है।  

    • सिटी और डब्ल्यूआर-वी के डीजल वेरिएंट्स पर कोई भी ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    होंडा इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने पांचवी जनरेशन सिटी, चौथी जनरेशन सिटी, अमेज़ और डब्ल्यूआर-वी कार पर 33,200 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 

    Honda Jazz

    यहां देखें होंडा के मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    मॉडल्स 

    नकद डिस्काउंट  / फ्री एसेसरीज़ 

    एक्सचेंज डिस्काउंट 

    लॉयल्टी बोनस 

    लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    कुल 

    सिटी  

    5,000 रुपये /   5,400 रुपये

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    7,000 रुपये

      8,000 रुपये

    30,400 रुपये तक 

    चौथी जनरेशन की सिटी 

    -

    -

    5,000 रुपये

      7,000 रुपये

      8,000 रुपये

    20,000 रुपये तक 

    डब्ल्यूआर-वी 

    -

    10,000 रुपये

    5,000 रुपये

      7,000 रुपये

    4,000 रुपये

    26,000 रुपये तक 

    जैज़ 

    10,000 रुपये तक / 12,200 रुपये तक

    5,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    7,000 रुपये 

    4,000 रुपये 

    33,200 रुपये तक 

    अमेज़ 

    -

    -

    5,000 रुपये 

    -

    4,000 रुपये 

    9,000 रुपये तक 

    • पांचवी जनरेशन की होंडा सिटी कार पर 30,400 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार पर आप नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज़ में से कोई एक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। 

    • होंडा सिटी के डीजल वेरिएंट पर कोई भी ऑफर नहीं दिए जा रहे हैं।  

    • चौथी जनरेशन की सिटी कार पर कोई भी नकद डिस्काउंट या एक्सचेंज बेनिफिट नहीं दिए जा रहे हैं। हालांकि, आप इस कार पर लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट जरूर प्राप्त कर सकते हैं।  

    • डब्ल्यूआर-वी कार पर इस महीने कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस कार पर दूसरे ऑफर्स जरूर मिल रहे हैं। इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट पर मई महीने में कोई भी फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    • होंडा जैज़ पर इस महीने अधिकतम 33,200 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस कार के साथ आप नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज़ में से कोई एक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। 

    • होंडा अपनी अमेज़ कार पर लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यह डिस्काउंट ऑफर्स इस सेडान आर के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : जानिए टाटा जेन3 ईवी प्लेटफार्म से जुड़ी सात खास बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है