• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने होंडा सिटी, अमेज, डब्ल्यूआर-वी और जैज पर पाएं 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अप्रैल में होंडा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2022 10:41 ist
    info icon
    published onApr 04, 2022 10:41 IST
    last updated onApr 04, 2022 10:41 IST
    437 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा जैज पर सबसे ज्यादा और अमेज पर सबसे कम डिस्काउंट मिल रहा है।

    honda offers april 2022

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अप्रैल में होंडा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    यहां देखिए होंडा की किस कार पर मिल रही है कितनी छूटः

    होंडा सिटी

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट / फ्री एसेसरीज

    5,000 रुपये तक / 5,400 रुपये तक

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये

    कुल बचत

    30,400 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर केवल सिटी सेडान के पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य है। इसके डीजल वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट 5,000 रुपये और 5400 रुपये की फ्री एसेसरीज में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • होंडा सिटी प्राइस 11.29 लाख से 15.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन

    ऑफर

    अमाउंट

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये

    कुल बचत

    20,000 रुपये तक

    • चौथी जनरेशन सिटी पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इसकी प्राइस 9.30 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    26,000 रुपये तक

    • इस महीने डब्ल्यूआर-वी के डीजल वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। ऊपर बताए सभी ऑफर इसके केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • डब्ल्यूआर-वी की प्राइस 8.88 लाख से 12.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा अमेज

    ऑफर

    अमाउंट

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    6,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    15,000 रुपये तक

    • होंडा अमेज पर कोई नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज नहीं दी जा रही है।
    • इस कार पर ग्राहक लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे फायदे प्राप्त कर सकते हैं। 
    • होंडा अमेज की कीमत 6.44 लाख से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    होंडा जैज

    honda jazz

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट / फ्री एसेसरीज

    10,000 रुपये तक/ 12,200 रुपये तक

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    33,200 रुपये तक

    • जैज पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट या 12,200 की फ्री एसेसरीज में से ग्राहक कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं। 
    • इस हैचबैक कार की कीमत 7.78 लाख से 10.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट की राशि कम-ज्यादा हो सकती है। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है