• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने होंडा की कारों पर पाएं 27,500 रुपये तक की छूट

    होंडा अपने ग्राहकों के लिए अगस्त में कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। इस महीने ग्राहक सिटी, अमेज़, जैज़ और डब्ल्यूआर-वी जैसी होंडा कारों पर 27,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, होंडा सिटी, अमेज़, डब्ल्यूआर-वी के डीजल वेरिएंट और सिटी हाइब्रिड पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 05, 2022 15:21 ist
    info icon
    published onAug 05, 2022 15:21 IST
    last updated onAug 05, 2022 15:21 IST
    9.1K Views
    • Write a कमेंट

    honda offers august 2022

    • नकद डिस्काउंट पांचवी जनरेशन की सिटी के साथ ही उपलब्ध है, जबकि बाकी कारों के साथ एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहे हैं।
    • सिटी, डब्ल्यूआर-वी और अमेज़ के डीजल वेरिएंट के साथ कोई ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।
    • इस महीने नई सिटी पर 27,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि चौथे जनरेशन मॉडल को 5000 रुपये के लॉयल्टी बोनस के साथ खरीदा जा सकता है।
    • डब्ल्यूआरवी पर 27,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि जैज़ पर 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • अमेज़ कार के साथ केवल लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    होंडा अपने ग्राहकों के लिए अगस्त में कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। इस महीने ग्राहक सिटी, अमेज़, जैज़ और डब्ल्यूआर-वी जैसी होंडा कारों पर 27,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, होंडा सिटी, अमेज़, डब्ल्यूआर-वी के डीजल वेरिएंट और सिटी हाइब्रिड पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    यहां देखें अगस्त 2022 के सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    मॉडल 

    नकद डिस्काउंट / फ्री एसेसरीज़ 

    एक्सचेंज डिस्काउंट 

    लॉयल्टी बोनस 

    लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    कुल बचत

    पांचवी जनरेशन सिटी 

    5,000 रुपये  / 5,500 रुपये

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    7,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    27,500 रुपये तक 

    चौथी जनरेशन की सिटी

    -

    -

    5,000 रुपये

    -

    -

    5,000 रुपये तक 

    डब्ल्यूआर-वी 

    -

    10,000 रुपये

    5,000 रुपये

    7,000 रुपये

    5,000 रुपये

    27,000 रुपये तक 

    जैज़ 

    -

    10,000 रुपये

    5,000 रुपये

    7,000 रुपये

    3,000 रुपये

    25,000 रुपये तक 

    अमेज़ 

    -

    -

    5,000 रुपये

    -

    3,000 रुपये

    8,000 रुपये तक 

    • पांचवी जनरेशन की सिटी इकलौती होंडा कार है जिसके साथ नकद डिस्काउंट और ग्राहकों को मुफ्त एसेसरीज दी जा रही है। इस सेडान कार पर ग्राहक अगस्त महीने में 27,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • चौथी जनरेशन की सिटी पर अगस्त माह में केवल लॉयल्टी बोनस ही मिल सकेगा।
    • डब्ल्यूआर-वी कार को एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनिफिट के साथ खरीदा जा सकता है। अगस्त महीने में इस कार पर कुल 27,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
    • होंडा जैज़ पर भी डब्ल्यूआर-वी वाले ही ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट थोड़ा कम रखा गया है।
    • अमेज़ सब-कॉम्पेक्ट सेडान के साथ लॉयल्टी एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनिफिट ही दिए जा रहे हैं।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी ऑफर्स कार के वेरिएंट और आपके राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।  डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए नज़दीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है