• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफरः फरवरी में ऑल्टो के10, ईको, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर पाएं 62,000 रुपये तक की छूट

    नई वैगनआर और स्विफ्ट पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है लेकिन यह 7 साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर ही मिलेगा

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 12, 2024 13:59 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2024 13:59 IST
    last updated onFeb 12, 2024 13:59 IST
    310 Views
    • Write a कमेंट

    Offers on Maruti Arena cars in February 2024

    • ऑल्टो के10 पर अधिकतम 62,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • वैगनआर, एस-प्रेसो और सेलेरियो पर 61,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • डिजायर पर 37,000 रुपय तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • यह ऑफर फरवरी 2024 तक कार खरीदने पर मान्य है।

    मारुति ने नेक्सा कार के बाद अब अपने एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। फरवरी मे ग्राहक ऑल्टो के10, एस-प्रेसो और वैगनआर पर सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं। हालांकि अर्टिगा और ब्रेजा पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है।

    यहां देखिए मारुति के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    15,000 रुपये

    • मारुति ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद हो चुका है, ऐसे में ऊपर बताए ऑफर इसके बचे हुए स्टॉक पर मान्य है।

    • मारुति इस हैचबैक के सभी वेरिएंट्स (एंट्री लेवल स्टैंडर्ड को छोड़कर) पर एक्सचेंज बोनस दे रही है।

    • बंद होने से पहले ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच थी।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    62,000 रुपये तक

    • ऑल्टो के10 के एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • अगर आप इस हैचबैक कार का मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स लेते हैं तो नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये मिलेगा, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।

    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    6,000 रुपये

    कुल बचत

    61,000 रुपये तक

    • मारुति एस-प्रेसो के केवल एएमटी वेरिएंट्स पर ये डिस्काउंट ऑफर मान्य है।

    • इसके अन्य वेरिएंट्स (सीएनजी समेत) पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी ऑफर यही मान्य है।

    • मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.27 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    29,000 रुपये तक

    • मारुति ईको के पेट्रोल वेरिएंट्स पर ये ऑफर मिल रहे हैं।

    • सीएनजी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।

    • मारुति ईको की कीमत 5.32 लाख रुपये से 6.58 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति अर्टिगा ने 10 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा किया पार

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    6,000 रुपये

    कुल बचत

    61,000 रुपये तक

    • मारुति सेलेरियो के केवल एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा है, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।

    • सेलेरियो कार की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.10 लाख रुपये के बीच है।

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस

    5,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    6,000 रुपये

    कुल बचत

    61,000 रुपये तक

    • मारुति वैगन आर के केवल एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • अगर आप अपनी सात साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई वैगनआर लेते हैं तो आपको अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

    • मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये जबकि सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये मिल रहा है। इन पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।

    • मारुति वैगनआर की कीमत 5.55 लाख रुपये से 7.38 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस

    5,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    42,000 रुपये तक

    • मारुति स्विफ्ट के केवल एएमटी वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है।

    • अगर आप सात साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई स्विफ्ट लेते हैं तो आपको अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

    • यदि आप इसका मैनुअल वेरिएंट्स लेते हैं तो नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये मिलेगा। वहीं स्विफ्ट सीएनजी पर केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए ग्राहकों को 23,400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस समेत) और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • मारुति स्विफ्ट की प्राइस 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    राशि

    नकद छूट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    37,000 रुपये तक

    • डिजायर के एएमटी वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है।

    • मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है जबकि अन्य ऑफर यही मान्य है।

    • मारुति डिजायर की कीमत 6.57 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जून तक हो सकती है लॉन्च

    नोटः आपके राज्य और शहर में डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर संपर्क करें।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है