• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई फोर्ड फीगो/एस्पायर फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट मॉडल के डिजायन और फीचर में बदलाव नज़र आएंगे

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 04, 2017 13:35 ist
    info icon
    published onAug 04, 2017 13:35 IST
    last updated onAug 04, 2017 13:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Ford Figo

    फोर्ड ने फीगो/एस्पायर के फेसलिफ्ट अवतार की टेस्टिंग शुरू कर दी है, हाल ही में इन्हें ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। संभावना है कि भारत में इन्हें अगले साल उतारा जाएगा, इनकी कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास हो सकती है। यहां हम बात करेंगे फीगो/एस्पायर फेसलिफ्ट से लग रही उम्मीदों और स्पेसिफिकेशन की...

    2018 Ford Figo

    मौजूदा फोर्ड फीगो और एस्पायर में सिंक 1 सिस्टम दिया गया है, यह सिस्टम समय के हिसाब से काफी पुराना हो गया है। संभावना है कि फेसलिफ्ट मॉडल में टच वाला सिंक 3 सिस्टम दिया जा सकता है।

    Ford 6.5-inch SYNC 3

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों पर ध्यान दें तो डिजायन को छुपाने के लिए कंपनी ने इन्हें अच्छे से कवर किया हुआ है, हालांकि ग्रिल को आसानी से देखा जा सकता है। संभावना है कि बंपर, व्हील और टेललैंप्स में बंदलाव हो सकते हैं।

    इंजन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इन में मौजूदा मॉडल वाले इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ आ सकते हैं। मौजूदा मॉडल में दो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, इन में पहला है 1.2 लीटर का इंजन, जो 88 पीएस की पावर और 111 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा है 1.5 लीटर का इंजन जो 112 पीएस की पावर और 136 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है। संभावना है कि रेग्यूलर मॉडल के अलावा कंपनी इनका स्पोर्टी वर्जन एस भी यहां उतार सकती है।

    यह भी पढें : क्या उम्मीदें हैं फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट से, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है